खांडवी (khandvi recipe in Hindi) recipe of khandvi in hindi / how to make khandvi
Recipe of khandvi in hindi:
गुजरात की बात हो और खांडवी का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। ये हल्की-फुल्की, नरम और कमाल की स्वाद वाली स्नैक है, जिसे लोग चाय के साथ बड़े शौक से खाते हैं। अगर आपके मन में कभी ये सवाल आया है कि खांडवी घर पर कैसे बनाएं, तो चलिए, मैं अपना तजुर्बा शेयर करता हूँ।
![]() |
| Recipe for khandvi in hindi |
मुझे आज भी याद है, जब पहली बार मैंने khandvi recipe in Hindi अपने गुजराती दोस्त के घर खाई थी। उनकी मम्मी ने इतनी शानदार खांडवी बनाई थी कि मैं हर बार उनसे रेसिपी पूछता रहता था। आज उसी याद को ताजा करते हुए मैं आपको ये आसान रेसिपी बता रहा हूँ।
जरूरी सामग्री:(khandvi recipe ingredients)
– 1 कप बेसन
– 1 कप दही
– 2 कप पानी
– ½ छोटा चम्मच हल्दी
– स्वादानुसार नमक
तड़के के लिए:
– 1 छोटा चम्मच राई
– 7-8 करी पत्ता
– 1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
– 1 छोटा चम्मच तेल
– थोड़ा सा कद्दूकस किया नारियल
– हरा धनिया
खांडवी कैसे बनाएं – (how to make khandvi)
1. घोल बनाएं
एक बाउल लें और उसमें बेसन, दही, हल्दी, नमक डालें। अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए अच्छे से फेंटिए। ध्यान रहे, घोल एकदम स्मूद हो, कोई गांठ न रह जाए। यही पहली और सबसे जरूरी बात है – घोल जितना अच्छा होगा, खांडवी उतनी ही बढ़िया बनेगी।
2. घोल पकाएं
अब ये घोल कढ़ाही में डालकर धीमी आंच पर पकाइए। बीच-बीच में चलाते रहिए, ताकि तली में चिपके नहीं। कुछ ही मिनटों में घोल गाढ़ा होने लगेगा। जब घोल गाढ़ा और फैलाने लायक हो जाए, तो बस समझिए, अगला स्टेप शुरू!
3. फैलाएं और रोल बनाएं
गाढ़ा घोल तुरंत किसी चिकनी प्लेट या ट्रे में पतली परत में फैला दीजिए। बस, 2-3 मिनट ठंडा होने दीजिए। फिर चाकू से लंबी पट्टियां काटिए और धीरे-धीरे रोल बनाइए। ये गोल-गोल रोल ही असली खांडवी हैं।
4. तड़का लगाएं
अब तड़के के लिए एक छोटी कढ़ाही में तेल गरम करें, उसमें राई डालें। राई चटक जाए तो करी पत्ता और हरी मिर्च डाल दें। ये तड़का तैयार खांडवी पर डालिए। ऊपर से कद्दूकस किया नारियल और हरा धनिया बिखेर दीजिए। अब देखिए, रंग भी आएगा और स्वाद भी। और मजा भी
![]() |
| Khandvi recipe in hindi |
कुछ सिंपल टिप्स:(recipe for khandvi in Hindi)
– घोल हमेशा स्मूद हो, गांठ न हो।
– घोल पकाते वक्त लगातार चलाते रहें।
– मिश्रण की परत जितनी पतली फैलाई, रोल उतने अच्छे बनेंगे।
– ऊपर से नारियल और धनिया डालना न भूलें, यही असली स्वाद लाता है।
खांडवी के फायदे
ये डिश सिर्फ स्वाद में ही नहीं, सेहत में भी जबरदस्त है। बेसन में प्रोटीन भरपूर होता है, कम तेल में बनती है, और पेट पर भारी भी नहीं लगती। बच्चों से लेकर बड़ों तक सब इसे पसंद करते हैं।
आखिर में बस इतना कहूंगा, अगर गुजराती स्नैक्स आपको पसंद हैं, तो एक बार इस खांडवी रेसिपी को घर पर जरूर ट्राई करें। एक बार अपने घर पर बना ली, तो यकीन मानिए, सब आपके हाथ की खांडवी के फैन हो जाएंगे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें