अगर आप भी मेरी तरह Blogger का उपयोग कर रहे हैं तो आपने एक नाम तो सुना होगा, Permalink या पोस्ट URL। जब भी हम कोई पोस्ट बनाते हैं और उसको पब्लिश करते हैं तो Blogger एक Permalink बनाता है, उसे Permalink कहते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि Blogger में Custom Permalink कैसे बनाएं, Custom Permalink क्या है, कहाँ से लगाया और लगाते समय किन बातों का ध्यान रखें, इस पर हम विस्तार से पूरी जानकारी देने वाले हैं।
Table of Contents
Permalink क्या होती है (What is Permalink in Hindi)
आसान भाषा में समझें तो जब भी हम कोई भी चीज इंटरनेट पर सर्च करते हैं और वह दिखाई जाती है, इन सभी चीजों का एक URL होता है। ठीक इसी तरह Blogger द्वारा पब्लिश की गई हर एक पोस्ट का URL होता है, इसे Permalink कहते हैं।
और Blogger यह Permalink अपने आप Automatic बनाता है, जो अच्छी भी नहीं होती क्योंकि यह बहुत लंबी भी होती है और SEO friendly भी नहीं होती। जैसे कि आपके मन में आ रहा होगा कि Blogger अपने आप Permalink कैसे बनाता होगा, तो बता दूं Blogger Permalink, जो हमारा पोस्ट का टाइटल होता है, इसे वह Permalink बनाता है। जैसे कि मेरा टाइटल है घर पर बिना मावा के गाजर का हलवा कैसे बनाएं आसान तरीका, तो Blogger खुद ऐसे URL बनाएगा:
https://example.blogspot.com/2026/10/ghar-par-bina-mawa-ke-gajar-ka-halwa-kaise-banaye-aasan-tarika.html
आप यह URL देखें, समझ गए होंगे कि यह कैसा लग रहा है। Blogger ने पूरे टाइटल को ही उठाकर उसका Permalink बना दिया है।
Blogger में Custom Permalink क्या होता है?
आसान भाषा में समझें कि Custom Permalink क्या है। जो Blogger द्वारा पब्लिश की गई पोस्ट के URL को अपने अनुसार बदल सके, या दूसरी तरह समझें तो पोस्ट का मालिक खुद अपनी पोस्ट का URL बदल सके, उसे Custom Permalink कहते हैं।
बात करें कि Custom Permalink कैसी होती है, तो नीचे दिए गए उदाहरण को देख सकते हैं।
जैसे कि आपका टाइटल है: घर पर बिना मावा के गाजर का हलवा कैसे बनाएं आसान तरीका
Automatic Permalink ऐसी बनेगी:
ghar-par-bina-mawa-ke-gajar-ka-halwa-kaise-banaye-aasan-tarika
लेकिन Custom Permalink में आप इसे अपनी जरूरत के अनुसार ऐसे रख सकते हैं:
bina-mawa-ke-gajar-ka-halwa
आप अब समझ गए होंगे कि Custom Permalink क्या है।
Blogger में Custom Permalink कैसे बनाएं?
अब आप Permalink क्या है और Custom Permalink क्या है, ये सब बेसिक चीजें समझ गए हैं। तो हम समझते हैं कि Blogger में Custom Permalink कैसे बनाएं। और हाँ, इसे हम मोबाइल से ही Step-by-Step समझने वाले हैं।
Step 1
सबसे पहले तो आप अपने मोबाइल में Google खोलें, फिर उसमें Blogger.com खोलें। अब जिस Gmail ID से पहले लॉगिन किया था, उसको सेलेक्ट करके लॉगिन करें।
Step 2
अब आपके सामने Blogger का Dashboard खुल जाएगा। अब लेफ्ट साइड में Menu पर क्लिक करें। तो उसमें ब्लॉग सेलेक्ट करने का ऑप्शन आएगा। अगर आपके पास ज्यादा ब्लॉग हैं तो इस ऑप्शन को सेलेक्ट कर सकते हैं, वरना अगर एक ही ब्लॉग है तो आप इसे छोड़ सकते हैं।
Step 3
अब आप जिस ब्लॉग में Permalink बनाना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट करें। अब जो आपने Menu खोला है, उसमें Blogs के नीचे New Post वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। हम आज New Post का Permalink बदलने वाले हैं, इसलिए।
Step 4
जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने Post Editor का Dashboard खुल जाएगा। अब आप सबसे पहले अपनी पोस्ट लिख दें, अच्छे से पोस्ट का Title सब लिख दें।
Step 5
अब पोस्ट की राइट साइड में जो Publish Post के साइड में नीचे Permalink वाला ऑप्शन है, उस पर क्लिक करे जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपके सामने दो विकल्प आएंगे। Automatic Permalink, जो पहले से सेलेक्ट होगा। तो आप इसके नीचे वाले विकल्प Custom Permalink को सेलेक्ट करें। अब उसमें आप जैसी Permalink बनाना चाहते हैं, आप बना सकते हैं।
Step 6
बधाई है! आपने Custom Permalink बनाना सीख गए हैं। अब आप अपनी दूसरी पोस्ट के भी Custom Permalink बना सकते हैं, इसी तरीके से।
Custom Permalink बनाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- URL को छोटा और अच्छा रखें।
- इसमें पोस्ट का मुख्य टॉपिक या Focus Keyword ही रखें।
- जो शब्द जरूरी न हों, वो न डालें।
- Permalink को हिंदी में न रखें, उसे English शब्दों में लिखें।
- Words के बीच में - (Hyphen) रखें। जैसे:
bina-mawa-ke-gajar-ka-halwa - Publish करने से पहले आप Spelling चेक कर लें।
Automatic Permalink और Custom Permalink में क्या अंतर है?
| Automatic Permalink | Custom Permalink |
|---|---|
| इसमें पोस्ट का URL अपने आप बनता है। | इसमें URL खुद से बना सकते हैं। |
| इसमें खुद कुछ लिखने की जरूरत नहीं होती, यह URL अपने आप बन जाता है। | इसमें अपने मुख्य टॉपिक के अनुसार URL रख सकते हैं। |
| इसमें पोस्ट के Title के आधार पर URL बनता है। | इसमें URL को अपनी जरूरत के अनुसार रखा जा सकता है। |
| इसमें URL अच्छा नहीं लगता और बहुत लंबा भी होता है। | इसमें URL छोटा और साफ रखा जा सकता है। |
उदाहरण:ghar-par-bina-mawa-ke-gajar-ka-halwa-kaise-banaye-aasan-tarika
|
उदाहरण:bina-mawa-ke-gajar-ka-halwa
|
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
क्या Published Post का Custom Permalink बदल सकते हैं?
हाँ। Blogger में Published Post का Permalink बदल सकते हैं। लेकिन URL बदलने से पहले आपको सावधानी रखनी चाहिए, क्योंकि इससे आपका पुराना URL भी बदल सकता है और इससे बाकी जगहों पर दिए गए पुराने लिंक प्रभावित हो सकते हैं।
Blogger में Custom Permalink क्यों बनाएं?
Custom Permalink की मदद से आप URL छोटा, साफ और अपने पोस्ट के टॉपिक के अनुसार भी रख सकते हैं। इससे पोस्ट का URL समझने में आसान होता है।
Blogger में Custom Permalink कैसे बनाएं?
जब आप पोस्ट लिखते हैं, तब राइट साइड में Permalink के ऑप्शन पर क्लिक करके आप Custom Permalink बना सकते हैं।
निष्कर्ष
अब आपको समझ आ गया होगा कि Permalink क्या होती है और Custom Permalink क्या होती है। साथ ही आपने यह भी जाना कि Blogger में Custom Permalink कैसे बनाएं और इसे बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। Custom Permalink की मदद से आप अपनी पोस्ट के URL को छोटा और साफ रख सकते हैं।





