Gud Aur Aate Ke Laddu Kaise Banaye? गुड़ और आटे के लड्डू बनाने की विधि


आज हम बनाने वाले हैंGud aur aate ke laddu kaise banaye, यह हम जानने वाले हैं।

और इसे बनाने के लिए ज्यादा समय भी नहीं लगता। साथ ही, इसमें आपको ज्यादा सामग्री भी नहीं लगेगी। और आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं, जो स्वाद में अच्छे और खाने में हेल्दी होते हैं।



Gud aur aate ke laddu kaise banaye




Gud Aur Aate ke Laddu Kaise Banaye


Gud aur aate ke laddu आमतौर पर इन्हें सर्दियों के मौसम में बनाया जाता है, जो हेल्दी और स्वादिष्ट होते हैं और हमें ठंड से लड़ने की ताकत देते हैं। मतलब, इससे हमें गर्माहट मिलती है। इसमें पोषक तत्व भरपूर होते हैं। इसे बनाने के लिए हमने चीनी नहीं डाली और यह सिर्फ गुड़ से बना हुआ है, इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए और भी हेल्दी होता है।


और बात करें कि इसमें कौन-सी सामग्री लगेगी, तो यह सिर्फ 3 सामग्री से तैयार होने वाले लड्डू हैं, जैसे कि गेहूं का आटा, घी और गुड़ से ही बन जाते हैं। लेकिन इसे और भी स्वादिष्ट और हेल्दी बनाना चाहते हो, तो आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार ड्रायफ्रूट्स डाल सकते हैं। जैसे बादाम, काजू, किशमिश और भी। यह सब ऑप्शनल है। अगर आपके पास नहीं हैं, तो आप इसे छोड़ सकते हैं।


और अगर आप सोच रहे हैं कि आपके बच्चे के लंच बॉक्स के लिए क्या बनाऊँ, तो आप गुड़ और आटे के लड्डू बना सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। आप इसे अपने बच्चे के लिए झटपट लंच बॉक्स तैयार कर सकते हैं और लड्डू बच्चों को ज्यादा पसंद आते हैं क्योंकि यह गुड़ से बने हुए लड्डू होते हैं। साथ ही, बच्चों को इससे आवश्यक पोषक तत्व भी मिल जाते हैं। अगर आपके बच्चे ने एक बार खा लिए, तो आपसे बार-बार बनाने के लिए बोल सकते हैं।


इसे बनाना भी आसान है। इसे बनाने के लिए घी को कड़ाही में गर्म करके फिर गेहूं का आटा डालकर धीमी आंच पर भूनना है। जब आटा भून जाए, तो गुड़ डालकर मिश्रण तैयार किया जाता है। फिर उसे नीचे उतारकर ठंडा होने देना है। फिर मिश्रण में से एक लोई तोड़कर हाथ की हथेली पर रखकर उसे गोल-गोल घुमाकर लड्डू का आकार देकर बनाया जाता है।



अगर आपको आटे से बनी मिठाई पसंद है, तो आप [आटे का हलवा बनाने की आसान विधि] भी पढ़ सकते हैं।


गुड़ और आटे के लड्डू बनाने की सामग्री


2 कप गेहूं का आटा

1 कप गुड़

½ कप घी

¼ कप बादाम

¼ कप काजू

2 बड़े चम्मच किशमिश

½ चम्मच इलायची पाउडर

ड्रायफ्रूट्स और इलायची optional हैं, इन्हें अपनी पसंद के अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हो।


गुड़ और आटे के लड्डू बनाने की विधि


सबसे पहले तो हम ड्रायफ्रूट्स को रोस्ट करेंगे। अगर आपको ड्रायफ्रूट्स पसंद हैं तो आप यह स्टेप फॉलो कर सकते हैं, वरना इसे छोड़ सकते हैं। तो चलिए रोस्ट करते हैं। सबसे पहले एक कड़ाही लेंगे, उसे गैस पर रखेंगे, उसमें थोड़ा सा घी डालेंगे। फिर उसमें अपने पसंद के ड्रायफ्रूट्स डालकर गैस की हल्की आंच पर भूनेंगे। फिर भून जाएं तो उसे एक प्लेट में निकालकर रख दें।


अब उसी कड़ाही में घी डालें और गर्म होने दें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमें गेहूं का आटा डालें और इसे गैस की धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें। आपको कैसे पता चलेगा कि आटा भून गया है? तो आपको बता दूं कि जब आटे से खुशबू आने लगे और आटे का रंग बदलने लगे तो समझ जाना हमारा आटा अच्छे से भुन गया है।


अब जो हमने भूनकर ड्रायफ्रूट्स रखे थे, वो इसमें डालेंगे और उसे आटे के साथ अच्छे से मिला देंगे। अगर आपको पसंद है तो डालें। अब गैस को बंद करके नीचे उतारकर मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। थोड़ा ठंडा हो जाए तो आप इसमें गुड़ डालें। गुड़ को बारीक काटकर डालें। इससे गुड़ जल्दी से पिघल जाता है और मिश्रण के साथ अच्छे से मिल जाता है। गुड़ को आटे के साथ अच्छे से मिलाएं।


जब मिश्रण इतना ठंडा हो जाए कि आप हाथ लगाकर उसके लड्डू बना सकें, तब लड्डू बनाएंगे हम। जब ठंडा हो जाए तब उसमें से हाथ से एक लोई तोड़कर हाथ की हथेली पर रखकर उसे गोल-गोल घुमाकर उसको लड्डू का आकार देकर लड्डू बना लेंगे। अब जो बचा हुआ मिश्रण है, उसे भी इसी तरह करके सारे लड्डू बना लें।



गुड़ और आटे के लड्डू बनाने के टिप्स


  • आटे को अच्छे से भूनें, इससे स्वाद और भी अच्छा आता है।


  • आटा भूनते समय उसे लगातार चलाते हुए भूनें, क्योंकि अगर आप लगातार चलाते हुए नहीं भूनेंगे, तो आटा कड़ाही से चिपक सकता है और जल भी सकता है।


  • आटे में गुड़ डालने से पहले उसे बारीक काटकर डालें। इससे गुड़ मिश्रण के साथ अच्छे से मिल जाता है।


  • गुड़ डालते समय मिश्रण ज्यादा गर्म न हो।


  • जब आप लड्डू बनाने वाले हों, तो मिश्रण इतना ठंडा हो जाए कि आप उसे हाथ से आसानी से बना सकें, तब लड्डू बनाएँ।




FAQ


1. गुड़ और आटे के लड्डू कैसे बनाएं?

गुड़ और आटे के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में घी डालें। फिर उसमें आटा डालकर भूनें। आटा भून जाए तो उसमें ड्रायफ्रूट्स डालकर मिलाकर नीचे उतारकर मिश्रण थोड़ा ठंडा होने के बाद गुड़ डालें। फिर लोई तोड़कर हाथ से लड्डू बना लें।


2. गुड़ और आटे के लड्डू बनाने के लिए कौन-कौन सी सामग्री चाहिए?

गुड़ और आटे के लड्डू बनाने के लिए आपको गेहूं का आटा, गुड़ और घी चाहिए। अगर आपको ड्रायफ्रूट्स पसंद हैं, तो आप डाल सकते हैं।


3. आटे के लड्डू में गुड़ कब डालना चाहिए?

जब आटा अच्छे से भून जाए और ड्रायफ्रूट्स डालने के बाद नीचे उतारकर मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए, तब आप गुड़ डाल सकते हैं।


4. गुड़ और आटे के लड्डू कितने दिन तक रख सकते हैं?

गुड़ और आटे के लड्डू को आमतौर पर 1 से 2 महीने (40 से 50 दिन) तक रख सकते हैं।


5. क्या गुड़ और आटे के लड्डू में ड्रायफ्रूट्स डाल सकते हैं?

हाँ। आप इसमें अपने मन पसंद के ड्रायफ्रूट्स डाल सकते हैं, जैसे कि बादाम, काजू, किशमिश और भी।


6. गुड़ और आटे के लड्डू को कैसे स्टोर करें?

गुड़ और आटे के लड्डू को आप एक एयरटाइट डिब्बे में रख सकते हैं। डिब्बे को अच्छी तरह बंद करके सूखी और साफ जगह पर रखें।



अगर आपको घर पर मिठाई बनाना पसंद है, तो आप [मथुरा के पेड़े कैसे बनाएं] की रेसिपी भी देख सकते हैं।


निष्कर्ष


अब आपको गुड़ और आटे के लड्डू बनाने की पूरी विधि पता चल गई होगी। इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती और आप अपनी पसंद के अनुसार इसमें ड्रायफ्रूट्स भी डाल सकते हैं। यह लड्डू स्वादिष्ट होते हैं और आसानी से बनाए जा सकते हैं। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने