अगर आपको कुछ मीठा और सेहतमंद खाना पसंद है तो आप दूध से गाजर का हलवा कैसे बनाएं, इसे आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। गाजर का हलवा कद्दूकस की हुई गाजर को घी, दूध और चीनी के साथ पकाकर बनाया जाता है और यह गाजर का हलवा बनाने का आसान तरीका हो सकता है क्योंकि इसे बनाने के लिए आपको मावा की जरूरत नहीं पड़ने वाली। हमने इसे बनाने के लिए सिर्फ दूध का उपयोग किया है। यह बिना मावा का हलवा है।
दूध से गाजर का हलवा कैसे बनाएं
गाजर का हलवा भारतीय पारंपरिक मिठाई है, जो सर्दियों के मौसम में ज्यादा बनने वाला हलवा है, जो स्वाद में अच्छा और सेहतमंद होता है। यह सर्दियों के मौसम में इसलिए ज्यादा बनता है क्योंकि इस वक्त गाजर आते हैं, वो ताजे और अच्छे आते हैं और ताजे गाजर से बना हलवा अच्छा बनता है। इसका स्वाद बाकी मौसम से अच्छा होता है।
अगर आपने हलवाई से गाजर का हलवा खाया है तो वो हलवा आमतौर पर मावा से ही बनता है, लेकिन आज हम इसे हलवाई जैसा गाजर का हलवा बनाने वाले हैं, जो फुल फैट वाले दूध से बनाने वाले हैं, जो मार्केट में मिलने वाले गाजर के हलवे से भी अच्छा बनता है घर पर आसानी से।
और इसे बनाने में समय ज्यादा लगता है क्योंकि इसमें हमने मावा या मिल्क पाउडर का इस्तेमाल नहीं किया। इसलिए दूध को उबाल के उसे गाढ़ा बना है, इसलिए इसमें ज्यादा समय लगता है, लेकिन इसे बनाना भी आसान है। जैसे कि गाजर को कद्दूकस करके घी के साथ थोड़ी देर भूनकर उसमें दूध डालकर लगातार चलाते हुए भूनना है, फिर उसमें चीनी डालकर उसे पकाना है, पूरा दूध सूख के हलवा गाढ़ा होने तक।
गाजर का हलवा बनाने के लिए सामग्री
1 किलो गाजर
1 लीटर फुल फैट दूध
½ कप चीनी
2 बड़े चम्मच घी
½ चम्मच इलायची पाउडर
2 बड़े चम्मच काजू
2 बड़े चम्मच बादाम
1 बड़ा चम्मच किशमिश
दूध से गाजर का हलवा बनाने की विधि
सबसे पहले तो आप जो गाजर लाए हैं मार्केट से 1 kg गाजर लाए हैं, उसे पानी में अच्छे से धो लें और फिर गाजर के छिलके निकाल दें। फिर आप इसे कद्दूकस कर लें अच्छे से।
अब सबसे पहले हम एक कड़ाई लेंगे (आप इसे प्रेशर कुकर में भी बना सकते हैं)। उसे गैस पर रखकर उसमें घी डालेंगे, थोड़ा सा आधा कप। फिर उसमें हमने जो ड्रायफ्रूट्स लिए हैं सामग्री में, वो उसमें डालेंगे। उसे रोस्ट करेंगे, थोड़ी देर तक ही भूनें। जब भून जाए तो उसे एक प्लेट में निकाल दें।
अब उसी कड़ाई में जो बचा हुआ घी डाल दें, फिर उसमें जो कद्दूकस किए थे गाजर डालें और उसे गैस की मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें। जब गाजर अच्छे से पक जाए तब ही दूध डालना है।
जब हमारा कद्दूकस किए गाजर अच्छे से भूनकर पक जाए तो अब उसमें हम फुल फैट वाला 1 लीटर दूध डालेंगे और उसे गाजर के साथ चलाते हुए मध्यम आंच पर भूनें और उसे लगातार चलाते हुए भूनना है। उसे तब तक पकाना है, दूध से उबाल आने लगे और जो हमने दूध डाला था वो कम होने लगे तब तक।
जब दूध कम होने लगे तब उसमें हम हमने जो सामग्री में चीनी ली थी वो डालेंगे। उसे दूध और गाजर के साथ अच्छे से मिला दें, फिर सबको अच्छी तरह भूनेंगे। जो दूध कम हुआ था उसे अब एकदम गाढ़ा होने तक और दूध पूरा सूखकर गाढ़ा होने तक पकाना है।
अब हमने जो रोस्ट करके रखे हुए ड्रायफ्रूट्स डाले और इसे हलवे के साथ मिला दें।
अब हमारा गाजर का हलवा तैयार है।
अब गाजर का हलवा तैयार है। अगर आपको घर पर दूसरी मिठाई बनाना पसंद है, तो आप गुड़ और आटे के लड्डू भी बना सकते हैं।
स्वादिष्ट गाजर का हलवा कैसे बनाएं
- गाजर को अच्छे से भूनने के बाद दूध डालें।
- दूध डालने के बाद हलवे को लगातार चलाते हुए भूनें, वरना वो कड़ाई से चिपक सकता है।
- जब दूध कम हो जाए तब ही चीनी डालें।
- जब चीनी डालने के बाद हलवे के साथ अच्छे से मिलाकर दूध को हलवे के साथ गाढ़ा होने तक पकाएं।
- जब हलवे में से दूध सूखकर गाढ़ा हो जाए तो आप ड्रायफ्रूट्स डाल सकते हैं।
- हलवे में अपने मनपसंद के ड्रायफ्रूट्स भी डाल सकते हैं।
FAQ Questions
1. दूध से गाजर का हलवा कैसे बनाएं?
दूध से गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले तो गाजर को धोकर उसके छिलके निकालकर कद्दूकस करें। घी में भूनकर जब भून जाए तो दूध डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं। जब दूध कम होने लगे तो चीनी डालकर उसे लगातार चलाते हुए भूनें। जब सारा दूध सूखकर गाढ़ा हो जाए तो उसमें ड्रायफ्रूट्स डालकर सबको अच्छे से मिलाएं, तो आपका दूध से बना गाजर का हलवा तैयार है।
2. गाजर के हलवे में क्या-क्या डाला जाता है?
अगर आप सिर्फ दूध से गाजर का हलवा बनाते हैं तो उसमें आप गाजर, दूध, घी, चीनी और अपने मनपसंद के ड्रायफ्रूट्स डाल सकते हैं।
3. गाजर के हलवे में कौन सा दूध इस्तेमाल करें?
गाजर के हलवे में आप फुल फैट का दूध इस्तेमाल कर सकते हैं। यह हलवा स्वादिष्ट और गाढ़ा बनाता है।
4. क्या गाजर के हलवे में ड्रायफ्रूट्स डाल सकते हैं?
हां। आप अपने मनपसंद के ड्रायफ्रूट्स डाल सकते हैं, जैसे कि काजू, बादाम, किशमिश और भी डाल सकते हैं।
5. क्या बिना मावा के गाजर का हलवा बना सकते हैं?
हां। आप बिना मावा का भी हलवा बना सकते हैं। आप मावा की जगह फुल फैट वाले दूध का इस्तेमाल करके स्वादिष्ट और गाढ़ा हलवा बना सकते हैं।
6. गाजर के हलवे में चीनी कब डालनी चाहिए?
गाजर के हलवे में चीनी तब डालनी चाहिए जब गाजर के साथ दूध पककर कम हो जाए। चीनी डालकर उसे हलवे के साथ मिलाकर दूध गाढ़ा होने तक पकाना है।
निष्कर्ष
अब आपको दूध से गाजर का हलवा कैसे बनाएं और गाजर का हलवा बनाने का आसान तरीका पता चल गया होगा। इस हलवे को बनाने के लिए आपको मावा या मिल्क पाउडर की जरूरत नहीं है। आप फुल फैट दूध, गाजर और कुछ आसान सामग्री से घर पर गाजर का हलवा बना सकते हैं।
