उबले हुए आलू की सब्जी – झटपट बनाएं सूखी आलू की सब्जी

कई बार हमें खाने का मन होता है कुछ स्वादिष्ट और जल्दी से बन जाए ऐसा और हमें भूख भी बहुत लगी होती है। तो हम खाना बनाना भी पसंद नहीं करते, क्योंकि हम सोचते हैं कि कब खाना बनेगा और कब मैं उसे खाऊंगा, इतने में तो मेरी भूख भी मर जाएगी। लेकिन रुको, अगर आपके घर में उबले हुए आलू पड़े हैं, तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। इससे आप आलू की सूखी सब्जी बना सकते हैं। कड़ाही में तेल डालकर उसमें जीरे का तड़का लगाएं और कुछ मसाले डालकर आप उबले हुए आलू की सब्जी बना सकते हैं, जिसे आप पूरी, रोटी और पराठे के साथ भी खा सकते हैं।


उबले हुए आलू की सब्जी



उबले हुए आलू की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

  • 4–5 उबले हुए आलू
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1–2 हरी मिर्च
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • थोड़ा सा हरा धनिया
  • 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर — अगर खटास पसंद हो

उबले हुए आलू की सब्जी कैसे बनाएं

1. आलू तैयार करें

सबसे पहले हम उबले हुए आलू के अच्छे से छिलके उतार देंगे। फिर उन्हें चाकू की मदद से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।

2. जीरे का तड़का लगाएं

अब हम एक कड़ाही लेंगे और उसमें 2 चम्मच तेल डालकर गर्म होने देंगे। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डालेंगे। जब जीरा चटकने लगे, तब हम उसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालेंगे।

3. मसाले भूनें

अब हमारा जीरे का तड़का लग गया है, तो हम मसाले भूनेंगे। इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर सबको अच्छे से मिलाकर भूनें, जब तक मसाले में से तेल छूटने न लगे।

4. उबले हुए आलू डालें

अब जब हमारे मसाले भून गए हैं, तो जो हमने आलू रखे थे, उन्हें कड़ाही में डालेंगे और मसालों के साथ मिलाकर भूनेंगे।

5. आलू पकाएं

अब हमें आलू को मसालों के साथ पकाना है। चलाते हुए इसे पकाने से मसाले का स्वाद आलू में अच्छी तरह मिल जाएगा और आलू की सब्जी और भी स्वादिष्ट लगेगी। जब आलू की सब्जी पक जाए, तो उसमें आप गरम मसाला, अमचूर पाउडर और अपने स्वाद अनुसार नमक डाल सकते हैं।

ऊपर से आप हरा धनिया डालें। अब आपकी उबले हुए आलू की सब्जी तैयार है।

उबले हुए आलू की सब्जी स्वादिष्ट बनाने के टिप्स

  • आलू को बहुत ज्यादा नरम न उबालें, वरना सब्जी बनाते समय आलू टूट सकते हैं।
  • जीरे का तड़का अच्छी तरह लगाएं, इससे आलू की सब्जी का स्वाद और भी अच्छा आता है।
  • मसालों को ज्यादा देर तक न भूनें, इससे मसाले जल सकते हैं।
  • जब आप आलू डालें, तो उन्हें अच्छे से मसाले के साथ मिलाकर भूनें।
  • आप इसमें अपने मनपसंद अनुसार मसाले डाल सकते हैं।
  • आप इसमें गरम मसाला भी डाल सकते हैं।

उबले हुए आलू की सब्जी किसके साथ खाएं?

उबले हुए आलू की सब्जी को आप रोटी, पूरी और पराठे के साथ भी खा सकते हैं। इसे आप रोज के खाने में भी बना सकते हैं, जैसे कि ऑफिस के लिए या बच्चे के स्कूल के लिए कम समय में लंच बॉक्स तैयार कर सकते हैं।

RED More :गुड़ और आटे के लड्डू

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

उबले हुए आलू की सब्जी कैसे बनाएं?

उबले हुए आलू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आलू के छिलके उतारकर उन्हें चाकू से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर कड़ाही में तेल डालकर उसमें जीरे का तड़का लगाएं। इसके बाद हरी मिर्च और मसाले डालकर अच्छे से भूनें। फिर उसमें आलू डालकर मसाले के साथ मिलाकर भूनें। इसके बाद गरम मसाला और अपने मनपसंद अनुसार नमक डालकर आलू की सब्जी को कुछ देर तक पकाएं। आखिर में आप हरा धनिया डालें। आपकी उबले हुए आलू की सब्जी तैयार है।

उबले आलू से कौन सी सब्जी बनाई जा सकती है?

उबले हुए आलू से आप सूखी आलू की सब्जी, जीरा आलू की सब्जी और मसालेदार आलू की सब्जी बना सकते हैं। इनमें से आप उबले हुए आलू की सूखी सब्जी जल्दी और आसानी से बना सकते हैं।

उबले आलू की सब्जी में कौन-कौन से मसाले डालें?

उबले हुए आलू की सब्जी में आप जीरा, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और गरम मसाला भी डाल सकते हैं।

निष्कर्ष

अब आपको उबले हुए आलू की सब्जी और इसे बनाने का आसान तरीका पता चल गया होगा। अगर आपके घर में उबले हुए आलू हैं, तो आप कम समय में जीरे और मसालों के साथ यह स्वादिष्ट सूखी सब्जी बना सकते हैं। इसे आप पूरी, रोटी और पराठे के साथ खा सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने