Masala Poha Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और झटपट मसाला पोहा | poha recipe in Hindi
Massala poha recipe in Hindi :
सुबह जल्दी उठ गए और समझ नहीं आ रहा कि नाश्ते में क्या बनाएं? कुछ ऐसा चाहिए जो झटपट तैयार हो जाए और खाने में मजेदार भी लगे? Massala poha recipe in Hindi परफेक्ट है। खासकर अगर आप एमपी या महाराष्ट्र से हैं, तो पोहा आपके लिए कोई नया नाम नहीं है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यही है—कम समय में तैयार हो जाता है, पेट भी हल्का रहता है और टेस्ट भी जबरदस्त मिलता है। और इसे आप poha masala नाम से भी जान सकते है ऐ दोनो एक ही है।
अगर आप नाश्ते में कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तोSuji Aur Besan Ka Dhokla भी बना सकते हैं।
masala poha ingredients( पोहा मसाला सामग्री)
- 2 कप पोहा (मोटा या मीडियम चलेगा)
- 1 मध्यम प्याज (बारीक कटा)
- 1 छोटा आलू (छोटे टुकड़ों में)
- 1–2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
- 8–10 करी पत्ते
- 2 टेबलस्पून मूंगफली
- ½ टीस्पून राई (सरसों)
- ½ टीस्पून हल्दी पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 1 टेबलस्पून तेल
- 1 टेबलस्पून नींबू का रस
- थोड़ा हरा धनिया (गार्निश के लिए)
- थोड़ा सेव (अगर पसंद हो तो)
मसाला पोहा कैसे बनाएं(how to make massala poha recipe)
1. पोहा तैयार करें
पोहा को छलनी में डालकर हल्के हाथों से पानी से धो लें। बस थोड़ी देर ही, ज्यादा देर पानी में रहने से पोहा गीला और चिपचिपा हो जाएगा। धोने के बाद 3–4 मिनट के लिए अलग रख दें, ताकि वो फूल जाए।
2. तड़का लगाएं
अब कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल अच्छा गरम हो जाए, तो उसमें राई डालें। राई तड़कते ही करी पत्ते और मूंगफली डालें और थोड़ा भून लें।
3. सब्जियां डालें
अब इसमें प्याज और हरी मिर्च डालें। प्याज हल्का गुलाबी हो जाए, तो उसमें आलू के टुकड़े डाल दें। 3–4 मिनट पकाएं, जब तक आलू थोड़ा नरम न हो जाए।
4. मसाला और पोहा मिलाएं
अब हल्दी पाउडर और नमक डालें। फिर भीगा हुआ पोहा डालकर हल्के हाथों से अच्छी तरह मिला लें। गैस मध्यम रखें और 3–4 मिनट तक पकने दें।
5. फाइनल टच
पोहा अच्छी तरह गरम हो जाए, तो गैस बंद कर दें। ऊपर से नींबू का रस और हरा धनिया डालें। थोड़ा क्रंच चाहिए, तो सेव भी डाल लें।
आपका मसाला पोहा तैयार है
“अगर आप बिना प्याज का पोहा बनाना चाहते हैं, तो हमारी [Poha bina pyaz ke ] भी देख सकते हैं।”
मसाला पोहा रेसिपी को और भी मजेदार कैसे बनाएं?
अगर हल्का मीठा स्वाद पसंद है, तो थोड़ा चीनी डाल सकते हैं।
और हेल्दी बनाना हो, तो हरी मटर या गाजर भी मिला लें।
पोहा मिलाते वक्त थोड़ा ध्यान रखें, ज्यादा जोर से चलाएँगे तो टूट जाएगा।
ऊपर से अनार के दाने डाल दें, स्वाद और रंगत दोनों बढ़ जाती है।
मसाला पोहा क्यों है बेस्ट नाश्ता?
मसाला पोहा स्वाद में तो शानदार है ही, साथ में हल्का और पौष्टिक भी है। इसमें ज्यादा तेल नहीं लगता, जल्दी पच जाता है और पेट भी देर तक भरा रहता है। सुबह के लिए एकदम सही चॉइस है।
तो अगली बार जल्दी में हों या कुछ हल्का-फुल्का और टेस्टी खाना हो, मसाला पोहा बनाइए। एक बार ट्राय किया, तो यकीन मानिए ये रोज़ के नाश्ते में शामिल हो जाएगा।
निष्कर्ष
आप एक बार ऐ रेसीपी जरूर ट्राई करें

.png)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें