Suji Aur Besan Ka Dhokla: घर पर बनाने की आसान विधि

 Suji Aur Besan Ka Dhokla: घर पर बनाने की आसान विधि



अगर आप कुछ हल्का और स्वादिष्ट नाश्ता ढूंढ रहे हो, तो आप Suji Aur Besan Ka Dhokla को ट्राई कर सकते हो। क्योंकि इसे बनाना भी आसान है और इसे आराम से घर पर बनाया जा सकता है। वैसे तो ढोकला बेसन का बनता है, लेकिन आज हम बेसन में सूजी को भी डालकर बनाने वाले हैं। ढोकला एक गुजराती व्यंजन है, लेकिन इसे पूरे भारत में मजे से खाया जाता है। क्योंकि ये हेल्दी है, साथ ही ये नरम, सॉफ्ट और खाने में हल्का होता है।


आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि Suji Aur Besan Ka Dhokla घर पर आसानी से कैसे बनाएं। इसे बनाने के लिए कौन-कौन सी सामग्री चाहिए और besan aur suji ka dhokla banane ki vidhi क्या है, इसके बारे में हम अपनी आसान भाषा में समझते हैं।

नाश्ते में अगर आप कुछ हल्का और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो हमारी Poha Masala Recipe भी जरूर ट्राई करें।



Suji Aur Besan Ka Dhokla in Hindi





सूजी और बेसन का ढोकला बनाने के लिए सामग्री


दोस्तो, Suji Aur Besan Ka Dhokla बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ने वाली। आप इसे घर पर मिलने वाली चीजों से आसानी से बना सकते हैं। चलिए देखते हैं सामग्री।


  • 1 कप सूजी
  • ½ कप बेसन
  • 1–2 हरी मिर्च
  • ½ कप दही
  • 1 चम्मच अदरक का पेस्ट
  • ½ चम्मच हल्दी पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • जरूरत के अनुसार पानी
  • 1 चम्मच तेल
  • 1 छोटा पैकेट ईनो


तड़के के लिए:


  • 1 चम्मच तेल
  • ½ चम्मच राई
  • 7–8 करी पत्ते
  • 1–2 हरी मिर्च
  • थोड़ा तिल (अगर आपको पसंद हो)




Besan Aur Suji Ka Dhokla Banane Ki Vidhi


अब हमारी सारी सामग्री तैयार है, तो चलिए शुरू करते हैं Suji Aur Besan Ka Dhokla को घर पर कैसे बनाएं।


1. घोल तैयार करें


सबसे पहले आपको एक बर्तन में सूजी और बेसन डालना है। फिर इसमें हल्दी, दही, अदरक (आदु) का पेस्ट और नमक डालकर सब चीजों को अच्छे से मिला दें। फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसका घोल तैयार करें।


घोल को ज्यादा गाढ़ा या पतला न रखें, मीडियम रखें।


2. घोल को कुछ देर रखें


हमारा घोल तैयार है, तो उसे 10–15 मिनट तक ढककर रखें। क्योंकि जो सूजी डाली है, वो अच्छी तरह फूल जाए।


3. स्टीमर तैयार करें


अब एक बड़े बर्तन में पानी डालकर उसको गर्म करने के लिए रखें। और जिस प्लेट में आपको ढोकला बनाना है, उसमें थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर दें, क्योंकि जब हम उसमें घोल डालेंगे तो वो चिपके नहीं।


4. ईनो डालें


अब घोल में ईनो डालकर थोड़ा पानी डालें और अच्छी तरह से मिला दें। जब आप ईनो डालें तो घोल को ज्यादा देर मत रखें।


5. ढोकला स्टीम करें


अब तैयार घोल को जो हमने तेल लगाकर प्लेट तैयार की थी, उसमें डालें और इसे गर्म स्टीमर में रख दें। इसे ढक्कन लगाकर मीडियम आंच पर 10–15 मिनट तक पकाएं।


6. ढोकला चेक करें


15–20 मिनट बाद ढोकले में चाकू या टूथपिक डालकर देखें। अगर चाकू या टूथपिक साफ निकल आए तो समझ जाएं कि ढोकला अच्छी तरह पक गया है।


इसके बाद ढोकले को थोड़ा ठंडा होने दें।



7. ढोकले पर तड़का लगाएं


अब हमारे ढोकले अच्छी तरह पक गए हैं, तो उसे एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें। और एक छोटा पैन लीजिए, उसमें तेल डालकर उसे गर्म करें।

फिर उसमें राई डालें। राई चटकने के बाद उसमें हरी मिर्च, करी पत्ते और थोड़ा सा तिल डालकर सबको अच्छी तरह भून लें।


अब हमने जो प्लेट में ढोकले रखे थे, उसमें इस तड़के को ढोकले के ऊपर डाल दें।


8. ढोकला परोसें

अब हम इस ढोकले को चाकू की मदद से काटकर छोटे-छोटे टुकड़े कर देंगे। फिर इसमें हरा धनिया डालकर तैयार कर देंगे।

आप इसे हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ खा सकते हैं।

आपका Suji Aur Besan Ka Dhokla तैयार है। 😋






Suji Aur Besan Ka Dhokla को और स्वादिष्ट कैसे बनाएं?


अगर आप अपने ढोकले को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाना चाहते हो, तो आप नीचे बताई गई चीजों का ध्यान रख सकते हैं।


  • ईनो डालने के बाद घोल को ज्यादा देर तक न रखें।


  • ढोकले के घोल को ज्यादा गाढ़ा या पतला न रखें।


  • तड़के में करी पत्ते और हरी मिर्च जरूर डालें, क्योंकि इससे स्वाद अच्छा आता है।


  • ऊपर से आप इसमें हरा धनिया डाल सकते हैं।


  • अगर आपको चटनी पसंद है, तो आप इसे हरी चटनी और मीठी चटनी के साथ खा सकते हैं।


  • अगर आपको तिल पसंद है, तो आप इसमें डाल सकते हैं।




FAQ


1. Suji Aur Besan Ka Dhokla कैसे बनाएं?


सूजी और बेसन में दही और जरूरी मसाले डालकर ढोकले का घोल तैयार करें। इसे 10–15 मिनट तक रखने के बाद ईनो डालें। फिर इसे स्टीम में रखकर पकाएं और ऊपर से तड़का लगाने के बाद परोसें।


2. Suji Aur Besan Ka Dhokla बनाने में कितना समय लगता है?


इसे बनाने में लगभग 25–30 मिनट लग सकते हैं। इसमें घोल तैयार करने का समय और ढोकले को स्टीम करने का समय भी आ जाता है।


3. ढोकला पक गया है कैसे पता करें?


जब ढोकला पक जाए तो आप उसमें चाकू डालकर देखें। अगर चाकू साफ बाहर निकलता है तो समझ जाएं कि ढोकला पक गया है। अगर चाकू पर घोल चिपकता है तो ढोकला अभी तक पका नहीं है।


4. क्या Suji Aur Besan Ka Dhokla के साथ चटनी खा सकते हैं?


हाँ। आप इसे हरी चटनी और मीठी चटनी के साथ खा सकते हैं। इससे इसका स्वाद और भी अच्छा लगता है।


5. ढोकला नरम कैसे बनाएं?


घोल को ज्यादा गाढ़ा या पतला न रखें। और ईनो डालने के बाद घोल को ज्यादा समय तक न रखें। उसे तुरंत स्टीम करने के लिए रख दें।






निष्कर्ष


अब आप समझ गए होंगे कि Suji Aur Besan Ka Dhokla घर पर बनाना कितना आसान है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ती और इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।


अगर आपको कुछ हल्का और स्वादिष्ट नाश्ता बनाना है तो आप Suji Aur Besan Ka Dhokla एक बार जरूर ट्राई कर सकते हो। इसे हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ खा सकते हैं।


उम्मीद है आपको हमारी ये रेसिपी पसंद आई होगी। अगर आप इसे बनाते हो तो हमें जरूर बताना कि आपका ढोकला कैसा बना। 😊

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गर्मियों में हेल्दी रहने का राज: आपकी थाली में जरूर होने चाहिए ये 7 फूड्स

Masala Poha Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और झटपट मसाला पोहा | poha recipe in Hindi

खांडवी (khandvi recipe in Hindi) recipe of khandvi in hindi / how to make khandvi