Suji Ka Upma Bina Pyaz Ke: घर पर बनाने की आसान विधि

Suji Ka Upma Bina Pyaz Ke: घर पर बनाने की आसान विधि

 तो दोस्तो, अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसी चीज बनाना चाहते हैं जो खाने में हल्की हो और स्वादिष्ट भी हो, तो Suji Ka Upma Bina Pyaz Ke एक अच्छा विकल्प है। इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं और इसमें आपको ज्यादा चीजों की भी जरूरत नहीं पड़ती। वैसे तो उपमा कई तरह से बनाया जाता है, लेकिन आप इसे बिना प्याज के भी बना सकते हैं।


आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि Suji Ka Upma Bina Pyaz Ke घर पर आसानी से कैसे बनाएं। बिना प्याज के उपमा बनाने के लिए कौन-कौन सी सामग्री चाहिए, बनाने की विधि क्या है और बिना प्याज के उपमा को स्वादिष्ट बनाने के टिप्स भी जानेंगे।



Suji Ka Upma Bina Pyaz Ke




Suji Ka Upma Bina Pyaz Ke बनाने के लिए सामग्री


दोस्तो, Suji Ka Upma Bina Pyaz Ke बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ने वाली। आप इसे घर पर मिलने वाली वस्तुओं से आसानी से बना सकते हैं। चलिए देखते हैं इसकी सामग्री।


  • 1 कप सूजी
  • 2 से 2½ कप पानी
  • 1 चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 2 हरी मिर्च
  • 1–2 चम्मच तेल
  • ½ चम्मच राई
  • ½ चम्मच जीरा
  • 7–8 करी पत्ते
  • 1 चुटकी हल्दी
  • थोड़ा हरा धनिया
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच मूंगफली (अगर पसंद हो)
  • थोड़ा नींबू का रस (अगर पसंद हो)
  • तड़के के लिए सामग्री
  • 1 चम्मच तेल
  • ½ चम्मच राई
  • ½ चम्मच जीरा
  • 7–8 करी पत्ते
  • 1–2 हरी मिर्च
  • थोड़ा सा तिल (अगर पसंद हो)





Suji Ka Upma Bina Pyaz Ke कैसे बनाएं


अब हमारी सारी सामग्री तैयार है। तो चलिए समझते हैं कि Suji Ka Upma Bina Pyaz Ke घर पर कैसे बनाएं


1. सूजी को भूनें

सबसे पहले आप एक कड़ाही लें और उसे गैस पर रखें। फिर उसमें सूजी डालें और गैस की मीडियम आंच पर हल्का भूनें।

जब सूजी से अच्छी खुशबू आने लगे और उसका रंग थोड़ा बदलने लगे, तो उसे गैस से उतारकर एक प्लेट में निकाल दीजिए।


 2. तड़का तैयार करें

अब उसी कड़ाही को फिर से गैस पर रखें। उसमें तेल डालकर गर्म करें। फिर उसमें राई और जीरा डालें।

जब राई चटकने लगे, तो उसमें करी पत्ते, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर सब कुछ अच्छी तरह भून लें।


 3. पानी डालें

अब इसमें 2 कप पानी डालें। फिर इसमें हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला दें।

एक बात का ध्यान रखें कि पानी को अच्छी तरह उबलने दें।


 4. भुनी हुई सूजी डालें

जब पानी उबलने लगे, तो गैस की आंच धीमी कर दें। अब भुनी हुई सूजी को धीरे-धीरे पानी में डालें और लगातार चलाते रहें।

क्योंकि लगातार चलाने से उपमा में गांठ नहीं पड़ेगी।


 5. उपमा पकाएं

अब सूजी और पानी को अच्छी तरह मिला दें। फिर इसे कुछ मिनट तक पकाएं। जब सूजी पानी सोख ले, तो समझ जाएं कि आपका उपमा लगभग तैयार है।

अब गैस बंद करके उपमा को 2 मिनट तक ढककर रख दें।


6 फाइनल टच दें

अब ढक्कन खोलकर उसमें हरा धनिया डालें। अगर आपको मूंगफली या नींबू पसंद है, तो आप वह भी डाल सकते हैं।

सब चीजों को अच्छे से मिला दें।


तो आपका Suji Ka Upma Bina Pyaz Ke तैयार है। 😋



Suji Ka Upma Bina Pyaz Ke kaise banaye



अगर आपको बिना प्याज का पोहा पसंद है, तो हमारी [ Poha Bina Pyaz Ke] रेसिपी भी देख सकते हैं।



Suji Ka Upma Bina Pyaz Ke को और स्वादिष्ट कैसे बनाएं?

उपमा को स्वादिष्ट बनाने के लिए आप नीचे बताई गई चीजे का ध्यान रख सकते हैं।


  • पानी में सूजी डालने के बाद लगातार चलाते रहें, क्योंकि इससे उपमा में गांठ नहीं पड़ेगी।


  • अगर आपको पसंद है तो आप इसमें नींबू और मूंगफली डाल सकते हैं।


  • स्वाद अच्छा लाने के लिए आप इसमें हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल सकते हैं।


  • राई, जीरा और करी पत्ते का तड़का जरूर लगाएं।


  • सूजी को अच्छे से भूनें, लेकिन ज्यादा गहरा न भूनें।


  • खुशबू अच्छी लाने के लिए आप इसमें हरा धनिया डाल सकते हैं।




FAQ



1. Suji Ka Upma Bina Pyaz Ke कैसे बनाएं?

सूजी को अच्छे से भूनें। तेल गर्म करके उसमें राई, जीरा, करी पत्ते, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर तड़का लगाएं। फिर पानी और नमक डालकर उबालें। भुनी हुई सूजी डालें और लगातार चलाते रहें। कुछ मिनट पकने के बाद आपका उपमा तैयार है।


2. बिना प्याज टमाटर की सूजी का उपमा कैसे बनाते हैं?

बिना प्याज टमाटर का उपमा बनाने के लिए सूजी को अच्छे से भूनें। तेल गर्म करके उसमें राई, जीरा, करी पत्ते, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर तड़का लगाएं। फिर इसमें कटे हुए टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं। इसके बाद पानी और नमक डालकर उबालें। भुनी हुई सूजी डालें और लगातार चलाते रहें। कुछ मिनट पकने के बाद आपका उपमा तैयार है।


3. उपमा में गांठ न पड़े इसके लिए क्या करें?

उपमा में गांठ न पड़े, इसलिए सूजी को पानी में धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें।


4. क्या बिना प्याज के उपमा स्वादिष्ट बनाया जा सकता है?

हाँ। बिना प्याज के उपमा को स्वादिष्ट बनाने के लिए सही तड़के और सही मसालों का इस्तेमाल करें। इससे उपमा का स्वाद और खुशबू अच्छी आती है।


अगर आपको नाश्ते के बाद कुछ मीठा खाना पसंद है, तो आपAate Ka Halwa Recipe in Hindi  भी जरूर देख सकते हैं।



निष्कर्ष


तो दोस्तों, आज हमने जाना कि Suji Ka Upma Bina Pyaz Ke घर पर आसानी से कैसे बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती और यह नाश्ते के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।


अगर आपको बिना प्याज का उपमा पसंद है, तो आप इस आसान तरीके से इसे घर पर जरूर बनाकर देखें। इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार मूंगफली, नींबू और हरा धनिया भी डाल सकते हैं।


आप एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। 😋

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गर्मियों में हेल्दी रहने का राज: आपकी थाली में जरूर होने चाहिए ये 7 फूड्स

Masala Poha Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और झटपट मसाला पोहा | poha recipe in Hindi

खांडवी (khandvi recipe in Hindi) recipe of khandvi in hindi / how to make khandvi