Aate Ka Halwa Recipe in Hindi: गेहूं के आटे का हलवा बनाने की आसान विधि
Aate Ka Halwa Recipe in Hindi: गेहूं के आटे का हलवा बनाने की आसान विधि
अगर आपको मीठा खाना पसंद है और आप घर पर कुछ मीठा और स्वादिष्ट खाना बनाना चाहते हैं तो Aate Ka Halwa Recipe in Hindi आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। आटे का हलवा बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ने वाली और इसे बनाना भी आसान है। आटे का हलवा त्योहारों पर और पूजा के समय बनाया जाता है। इसका स्वाद अच्छा होता है और इसे भगवान के प्रसाद में भी बनाया जाता है।
तो दोस्तों, आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि Aate Ka Halwa Recipe in Hindi घर पर कैसे बनाएं। इसमें कौन-कौन सी सामग्री चाहिए, आटे के हलवे को बनाने की विधि और हलवे को स्वादिष्ट बनाने के लिए जरूरी टिप्स भी जानेंगे।
आवश्यक सामग्री (Ingredients)
तो दोस्तों, देखते हैं कि Aate Ka Halwa Recipe in Hindi के लिए कौन-कौन सी सामग्री चाहिए। आपको बता दूं कि इसे बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ने वाली।
- 1 कप गेहूं का आटा
- ½ कप घी
- ¾ कप चीनी
- 2½ से 3 कप पानी
- 2–3 इलायची
- 1–2 चम्मच कटे हुए काजू
- 1–2 चम्मच बादाम
- 1 चम्मच किशमिश
Aate Ka Halwa Recipe in Hindi बनाने की विधि
अब हमारी सारी सामग्री तैयार है, तो चलिए जानते हैं कि गेहूं के आटे का हलवा घर पर कैसे बनाएं। शुरू करते हैं।
1. आटा भूनें
सबसे पहले तो आप एक कड़ाई लें। उसे गैस पर रखें। फिर उसमें घी डालकर गर्म करें। घी गर्म होने के बाद गेहूं का आटा डालें। फिर गैस की मीडियम आंच पर लगातार चलाते रहें।
जब आटे में अच्छी सुगंध आने लगे और आटे का रंग बदलकर सुनहरा होने लगे, तो समझ जाना कि आटा अच्छी तरह भून गया है।
2. पानी गर्म करें
अब एक दूसरा बर्तन लेकर गैस पर रखें और उसमें पानी डालें। पानी को गर्म होने दें, क्योंकि इस पानी को भुने हुए आटे में डालना है।
3. गर्म पानी डालें
अब हमारा आटा भी अच्छे से भून गया है और पानी भी गर्म है। तो पानी को भुने हुए आटे में धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें।
क्योंकि आप इसे लगातार चलाते हैं, इसलिए इसमें गांठ नहीं पड़ेगी।
4. चीनी डालें
अब इसमें ¾ कप चीनी डालें। चीनी को अच्छी तरह मिला दें। जब आप चीनी डालोगे तो हलवा पतला होने लगेगा, लेकिन जब हलवा पूरी तरह पक जाएगा तो वह गाढ़ा हो जाएगा।
5. हलवा पकाएं
अब हलवे को गैस की मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। जब हलवे में से घी छूटने लगे और हलवा गाढ़ा होने लगे, तो समझ जाना कि हलवा अच्छी तरह पक गया है।
6. इलायची और ड्राई फ्रूट्स डालें
अब इसमें इलायची और कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश डालें। सभी को अच्छी तरह मिला दें।
कुछ देर पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
तो आपका Aate Ka Halwa Recipe in Hindi तैयार है। 😋
Aate Ka Halwa को और स्वादिष्ट कैसे बनाएं?
तो दोस्तों, अगर आप Aate Ka Halwa को स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो आप मेरे बताए गए चीजों का ध्यान रख सकते हैं।
- जब आप आटा भूनते समय गैस की आंच ज्यादा तेज न रखें।
- चीनी अपने स्वाद के अनुसार डाल सकते हैं।
- आटे को अच्छी तरह भूनें, क्योंकि इससे स्वाद और खुशबू अच्छी आती है।
- आप इसमें इलायची, बादाम और किशमिश डाल सकते हैं। इससे स्वाद और अच्छा आता है।
- आप हलवे को तब तक पकाएं, जब तक कड़ाई में से घी छूटने लगे और हलवा गाढ़ा हो जाए।
- पानी डालते समय लगातार चलाते रहें, ताकि हलवे में गांठ न पड़े।
FAQ
1. Aate Ka Halwa Recipe in Hindi कैसे बनाएं?
गेहूं के आटे को घी में अच्छी तरह भूनें। फिर आटे में गर्म पानी डालें और उसे लगातार चलाते रहें। बाद में चीनी डालकर अच्छी तरह मिला दें। हलवे को अच्छे से पकाएं।
जब हलवा पक जाए, तो उसमें काजू, बादाम और किशमिश डालकर अच्छी तरह मिला लें। आपका आटे का हलवा तैयार है।
2. गेहूं के आटे का हलवा कैसे बनाते हैं?
गेहूं के आटे को घी में सुनहरा होने तक भूनें। बाद में गर्म पानी और चीनी डालने के बाद अच्छे से पकाएं।
जब हलवा गाढ़ा होने लगे और कड़ाई में से घी छूटने लगे, तो उसमें काजू, बादाम और किशमिश डालकर परोस सकते हैं।
3. आटे के हलवे में गांठ क्यों पड़ती है?
अगर पानी डालते वक्त लगातार नहीं चलाया जाए, तो हलवे में गांठ पड़ सकती है। इसके लिए जब गर्म पानी डालें, तो धीरे-धीरे डालें और साथ में लगातार चलाते रहें।
4. क्या आटे के हलवे में ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं?
हाँ। आप अपनी मन पसंद के अनुसार बादाम, काजू और किशमिश डाल सकते हैं। इससे हलवे में स्वाद और अच्छा आता है।
निष्कर्ष
तो दोस्तों, आज हमने जाना कि Aate Ka Halwa Recipe in Hindi घर पर कैसे बनाए। इसे बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती और इसे बनाना भी आसान है।
अगर आपको मीठा खाना पसंद है तो आप इस आटे के हलवे को घर पर जरूर बनाकर देख सकते हैं। आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार काजू, बादाम और किशमिश भी डाल सकते हैं।
उम्मीद है आपको मेरी बताई गई आटे के हलवे की रेसिपी पसंद आई होगी। 😊

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें