Moong Dal Fry Recipe in Hindi: घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मूंग दाल फ्राई
Moong Dal Fry Recipe in Hindi
अगर आप घर पर स्वादिष्ट मूंग दाल फ्राई बनाना चाहते हैं, तो यह Moong Dal Fry Recipe in Hindi आपके लिए है। मूंग दाल खाने में स्वादिष्ट और सेहतमंद होती है। यह दाल प्रोटीन से भरपूर और खाने में हल्की होती है। आप इसे उबले हुए चावल के साथ भी खा सकते हैं। साथ ही रोटी, पापड़ या चपाती के साथ भी इसका मजा लिया जा सकता है। मुझे तो उबले हुए चावल के साथ मूंग दाल फ्राई अच्छी लगती है।
वैसे तो मूंग दाल को नॉर्मल तड़के के साथ भी बनाया जाता है और इसे हर भारतीय बड़े चाव से खाता है। लेकिन आज हम नॉर्मल दाल नहीं बनाएंगे। आज हम प्याज़ और टमाटर को तेल में अच्छी तरह भूनकर मूंग दाल फ्राई बनाएंगे।
मूंग दाल बारे में
वैसे तो मूंग दाल मूंग से ही बनती है। मूंग को फाड़कर दो टुकड़े किए जाते हैं और उसके छिलके उतारकर धुली हुई मूंग दाल तैयार की जाती है। इसका रंग आमतौर पर पीला होता है, खासकर जब आप धुली हुई दाल का उपयोग करते हैं।मूंग दाल आसानी से मिल जाती है, क्योंकि यह भारतीय घरों में रोजमर्रा के खाने में इस्तेमाल होने वाली दालों में से एक है। यह खाने में हल्की, स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है। इसमें फाइबर, प्रोटीन और दूसरे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।
आप मूंग दाल को जीरा राइस, उबले हुए चावल, रोटी, पापड़, चपाती और पराठे के साथ खा सकते हैं। इससे मूंग दाल से खिचड़ी भी बनाई जाती है। मूंग दाल को साधारण तड़के के साथ भी बनाया जाता है, लेकिन आज हम इसमें प्याज़, टमाटर और कुछ मसाले डालकर भूनेंगे और फिर दाल को फ्राई करेंगे। इससे दाल का स्वाद और भी अच्छा हो जाता है।
मूंग दाल फ्राई की सामग्री
- मूंग दाल — 1 कप
- प्याज़ — 1 मध्यम, बारीक कटा हुआ
- टमाटर — 1 मध्यम, बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च — 1–2, बारीक कटी हुई
- अदरक-लहसुन का पेस्ट — 1 चम्मच
- जीरा — ½ चम्मच
- हल्दी — ½ चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — ½ चम्मच
- धनिया पाउडर — 1 चम्मच
- गरम मसाला — ½ चम्मच
- नमक — स्वादानुसार
- तेल — 2 बड़े चम्मच
- पानी — लगभग 2½ कप
- हरा धनिया — थोड़ा, सजाने के लिए
- नींबू का रस — ½ चम्मच, वैकल्पिक
मूंग दाल फ्राई कैसे बनाएं
अब हमारी सारी सामग्री तैयार है, तो चलिए जानते हैं कि Moong Dal Fry Kaise Banaye।
1. मूंग दाल पकाएं
सबसे पहले आप एक छोटा बर्तन ले लीजिए। अब उसमें एक कप मूंग दाल डालिए और पानी डालकर अच्छी तरह 2 बार धो लीजिए। अब धुली हुई दाल में से पानी निकालकर उसे थोड़ी देर के लिए बर्तन में रहने दें।
अब गैस पर प्रेशर कुकर रखिए और उसमें 2–3 कप पानी डालिए। इसके बाद बर्तन में रखी हुई दाल को कुकर में डाल दें। अब इसमें हल्दी और नमक डालकर दाल को पकने के लिए रख दें।
तब तक हम प्याज़ और टमाटर को भून लेते हैं।
2. प्याज़ और मसाले भूनें
अब हमारी दाल पक रही है, तब तक हम प्याज़ और मसालों को भून लेते हैं। सबसे पहले हम एक कड़ाही लेंगे और उसमें 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करेंगे। अब इसमें जीरा डालेंगे।
जब जीरा चटकने लगे, तो इसमें बारीक कटे हुए प्याज़ डालेंगे। अब प्याज़ को अच्छी तरह भूनेंगे। प्याज़ सुनहरे रंग के हो जाएं और प्याज़ की खुशबू आने लगे, तो समझ लीजिए कि प्याज़ अच्छी तरह भुन गई है।
अब इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर सबको अच्छी तरह भूनेंगे।
3. टमाटर और मसाले डालें
अब जब प्याज़ और मसाले अच्छी तरह भुन जाएं, तो इसमें बारीक कटे हुए टमाटर डालेंगे। टमाटर डालने के बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
अब इसे तब तक भूनें, जब तक टमाटर नरम न हो जाएं और मसाले में से तेल छूटने न लगे।
4. दाल मिलाएं
अब कुकर में रखी हुई दाल पक जाए, तो कुकर को गैस से नीचे उतार दीजिए। अब कड़ाही में तैयार किए हुए प्याज़ और टमाटर के तड़के में पकी हुई मूंग दाल डाल दें।
अब सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। अगर आपको दाल ज्यादा गाढ़ी लगे, तो इसमें थोड़ा गर्म पानी मिला सकते हैं।
5. दाल को पकाएं
अब दाल को धीमी आंच पर लगभग 4–5 मिनट तक पकाएं, ताकि प्याज़, टमाटर और मसालों का स्वाद दाल में अच्छी तरह मिल जाए और इसका स्वाद और भी अच्छा आए।
6. आखिर में
अब गरम मसाला डालकर मिला दें और ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालें। इसके बाद गैस बंद कर दें।
अब आपकी मूंग दाल फ्राई तैयार है। इसे गरमा-गरम चावल, जीरा राइस, रोटी या चपाती के साथ परोस सकते हैं।
मूंग दाल फ्राई बनाने के टिप्स
- मूंग दाल फ्राई बनाने से पहले दाल को अच्छी तरह 2 बार धो लें।
- टमाटर को नरम होने तक पकाएं।
- प्याज़ को अच्छी तरह भूनें, क्योंकि इससे दाल का स्वाद और खुशबू अच्छी आती है।
- दाल को प्याज़-टमाटर वाले तड़के में डालने के बाद 2–3 मिनट तक पकाएं। इससे प्याज़, टमाटर और मसालों का स्वाद दाल में अच्छी तरह मिल जाता है और दाल का स्वाद और भी अच्छा लगता है।
- आखिर में दाल में हरा धनिया डाल सकते हैं। इससे स्वाद और खुशबू दोनों अच्छी आती है।
मूंग दाल फ्राई किसके साथ खाएं?
वैसे तो मूंग दाल फ्राई को कई चीजों के साथ परोस सकते हैं। इसे आप गरमा-गरम रोटी, उबले हुए चावल या जीरा राइस के साथ खा सकते हैं।इसके अलावा आप इसे चपाती या पराठे के साथ भी खा सकते हैं। साथ में पापड़, अचार या सलाद रखें, तो खाने का स्वाद और भी अच्छा लगता है।
मूंग दाल फ्राई बनाने में कितना समय लगता है?
मूंग दाल फ्राई बनाने में आमतौर पर 30–35 मिनट लग सकते हैं। इसमें दाल पकने में लगभग 15–20 मिनट और प्याज़, मसाले और टमाटर को भूनने में लगभग 10–15 मिनट लग सकते हैं।
हालांकि, समय आपके बनाने के तरीके और गैस की आंच के अनुसार थोड़ा कम या ज्यादा हो सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
1. मूंग दाल फ्राई बनाने के लिए कौन-सी दाल लें?
मूंग दाल फ्राई बनाने के लिए धुली हुई पीली मूंग दाल का उपयोग कर सकते हैं।
2. क्या मूंग दाल फ्राई में प्याज़ और टमाटर डाल सकते हैं?
हाँ, प्याज़ और टमाटर डालकर मूंग दाल फ्राई बनाने से इसका स्वाद और खुशबू अच्छी आती है।
3. क्या मूंग दाल को भिगोना जरूरी है?
नहीं, मूंग दाल फ्राई बनाने के लिए दाल को भिगोना जरूरी नहीं है। इसे अच्छी तरह धोकर भी पकाया जा सकता है।
निष्कर्ष
अब आपको Moong Dal Fry Recipe in Hindi और इसे घर पर बनाने का आसान तरीका पता चल गया होगा। प्याज़, टमाटर और मसालों के साथ बनाई गई यह मूंग दाल स्वादिष्ट बनती है। आप इसे चावल, जीरा राइस, रोटी या चपाती के साथ गरमा-गरम परोस सकते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें