Mathura Peda Recipe in Hindi: घर पर मथुरा के पेड़े कैसे बनाएं? -मथुरा के पेड़े


Mathura Peda Recipe in Hindi: घर पर मथुरा के पेड़े कैसे बनाएं ?

Mathura peda recipe in hindi मथुरा की प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक है। जब भी आप मथुरा जाते हैं, आपको पेड़े जरूर देखने को मिलेंगे। देखने में भले ही ये साधारण लगें, लेकिन इनका स्वाद और खुशबू खाने के बाद ही पता चलती है। आप एक पेड़ा खाने के बजाय दो-तीन और खा लेते हैं, क्योंकि इन्हें मावे को अच्छी तरह भूनकर बनाया जाता है। इससे पेड़े का रंग और स्वाद और भी अच्छा हो जाता है। मथुरा के पेड़े भगवान श्री कृष्ण को भोग के रूप में भी चढ़ाए जाते हैं।


Mathura peda recipe in hindi




मथुरा के पेड़े

मथुरा के पेड़े उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर की प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक हैं। ये घी, मावा और चीनी से बनने वाली मिठाई है। इसका स्वाद और रंग इसे बाकी मिठाइयों से अलग बनाते हैं।

मथुरा शहर में आपको मिठाई की कई दुकानों पर पेड़े मिल जाएंगे। इसे बनाने के लिए घी गर्म करके उसमें फ्रेश मावा डाला जाता है और मावे को अच्छी तरह भुना जाता है। जब मावा अच्छी तरह भुन जाता है, तब उसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाया जाता है। मावे से घी अलग होने लगे तो समझा जाता है कि मावा अच्छी तरह तैयार हो गया है।

मथुरा के पेड़े भगवान श्री कृष्ण को प्रसाद के रूप में भी चढ़ाए जाते हैं। वैसे तो मिठाई हर किसी को अच्छी लगती है, लेकिन इन पेड़ों का स्वाद, सुगंध और टेक्सचर इन्हें बाकी मिठाइयों से अलग बनाता है। एक बार पेड़ा चख लिया तो दूसरा खाने का मन करने लगता है—मिठाई की यही तो खास बात है।


मथुरा  के पेड़े बनाने के लिए सामग्री


  • ताजा और अच्छा मावा


  • घी


  • चीनी


  • इलायची पाउडर


  • काजू, बादाम या दूसरे ड्रायफ्रूट्स



मथुरा के पेड़े स्वादिष्ट बनाने के टिप्स


  • मथुरा के पेड़े बनाने के लिए बाजार से ताजा और अच्छा मावा लें।


  • मावा भूनते समय गैस की आंच धीमी रखें।


  • मावा को अच्छी तरह भूनें। इससे पेड़े का स्वाद और खुशबू और अच्छी आती है।


  • मावा भूनते समय लगातार चलाते रहें, वरना मावा कड़ाही में चिपक सकता है या जल सकता है।


  • जब मावा अच्छी तरह भून जाए तो अपने स्वाद के अनुसार चीनी डालकर अच्छी तरह मिला दें।


  • आप इसमें स्वाद के लिए इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं।


  • अगर आपको ड्रायफ्रूट्स पसंद हैं तो इसमें काजू, बादाम और दूसरे ड्रायफ्रूट्स भी डाल सकते हैं।


  • पेड़े को आकार देने के लिए हाथों पर थोड़ा घी लगा लें, इससे पेड़े आसानी से बन जाएंगे।



मथुरा के पेड़े बनाने की विधि


सबसे पहले एक कड़ाही लें। इसमें 2 चम्मच घी डालकर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमें ताजा मावा डालें। अब मावे को गैस की धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें।


जब मावा भूनते समय हल्का ब्राउन रंग का होने लगे, तो समझ जाएं कि मावा अच्छी तरह भुन गया है। अब इसमें अपने स्वाद के अनुसार चीनी डालें। चीनी को मावे के साथ अच्छी तरह मिलाएं और कुछ देर तक लगातार चलाते हुए पकाएं।


इससे चीनी मावे के साथ अच्छी तरह मिल जाएगी और मावा और चीनी का मिश्रण थोड़ा-थोड़ा गाढ़ा होने लगेगा। तब गैस बंद करके मावा और चीनी के मिश्रण को कुछ देर तक ठंडा होने दें।


अब जब हमारा मिश्रण ठंडा हो जाए, उसके बाद इसे हाथ से पेड़े का आकार देंगे। सबसे पहले अपने हाथों में थोड़ा सा घी लगा लें। फिर मावा और चीनी के मिश्रण में से थोड़ी सी लोई तोड़कर हाथ में लें। इसे गोल-गोल घुमाकर गोल करें और फिर हाथ से हल्का दबाकर पेड़े का आकार दें।


हमने जो एक पेड़ा बनाया है, उसी तरह बचे हुए मिश्रण से सारे पेड़े बना लें।


अब आपके स्वादिष्ट मथुरा के पेड़े तैयार हैं।


अगर आपको घर पर बनने वाली दूसरी आसान मिठाई पसंद है, तो आप आटे का हलवा भी बना सकते हैं।




मथुरा के पेड़े कैसे स्टोर करें?


जब हमारे सारे पेड़े तैयार हो जाएं, तो उन्हें सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है, वरना पेड़े खराब भी हो सकते हैं। इसके लिए एक एयरटाइट डिब्बा लें और उसमें सारे पेड़े एक-एक करके अच्छी तरह रख दें। अब डिब्बे को फ्रिज में रख दें।


जब भी आपको पेड़े खाने का मन हो, तो उन्हें फ्रिज से निकालकर कुछ देर सामान्य तापमान पर रख दें। इसके बाद आप स्वादिष्ट पेड़ों का मजा ले सकते हैं।


अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


मथुरा के पेड़े किस मावे से बनते हैं?

मथुरा के पेड़े अच्छे और ताजे मावे (खोया) से बनाए जाते हैं। पेड़े बनाने से पहले मावे को अच्छी तरह भूनना जरूरी होता है।


क्या मथुरा के पेड़े घर पर बना सकते हैं?

हाँ, मथुरा के पेड़े घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं। इसके लिए  आप बाजार से ताजा मावा, घी और चीनी जैसी सामान्य सामग्री की जरूरत होती है। मावे को अच्छी तरह भूनकर और चीनी के साथ मिलाकर आप घर पर स्वादिष्ट मथुरा के पेड़े बना सकते हैं।


मथुरा के पेड़े का स्वाद अलग क्यों होता है?

मथुरा के पेड़ों में मावे को धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनने से इसका स्वाद और खुशबू अलग आती है। इसी वजह से इसका स्वाद दूसरी मिठाइयों से काफी अलग लगता है।


निष्कर्ष


अब आपको Mathura Peda Recipe in Hindi और घर पर मथुरा के पेड़े बनाने का आसान तरीका पता चल गया होगा। ताजा मावा लेकर उसे अच्छी तरह भूनकर और चीनी के साथ मिलाकर आप घर पर स्वादिष्ट मथुरा के पेड़े बना सकते हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गर्मियों में हेल्दी रहने का राज: आपकी थाली में जरूर होने चाहिए ये 7 फूड्स

Masala Poha Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और झटपट मसाला पोहा | poha recipe in Hindi

खांडवी (khandvi recipe in Hindi) recipe of khandvi in hindi / how to make khandvi