पंजाबी स्टाइल में भिंडी की सब्जी कैसे बनाएं: Punjabi Bhindi Masala Recipe in Hindi


भिंडी की सब्जी को अलग-अलग तरीके से बना सकते हैं। आज हम Punjabi Bhindi Masala Recipe in Hindi बनाने वाले हैं। इसे प्याज़, टमाटर और मसालों के साथ भूनकर बनाया जाता है, जो खाने में काफी अच्छी और चटपटी होती है। इसे बनाने के लिए सामग्री की बात करें तो घर में मिलने वाली आसान चीजों से इसे बना सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता।


अगर आपको नाश्ते में कुछ आसान और स्वादिष्ट बनाना है, तो आप हमारी [मसाला पोहा रेसिपी] भी ट्राई कर सकते हैं।


Punjabi Bhindi Masala Recipe in Hindi





Punjabi Bhindi Masala Recipe in Hindi


पंजाबी भिंडी मसाला की बात करें तो यह खाने में स्वादिष्ट और स्वाद में चटपटी होती है। इसे प्याज़, टमाटर और मसालों के साथ बनाया जाता है। सबसे पहले प्याज़, टमाटर और मसालों को अच्छी तरह भून लिया जाता है, फिर इसमें भिंडी डालकर पकाया जाता है। इसी वजह से इसका स्वाद नॉर्मल भिंडी की सब्जी से थोड़ा अलग आता है।

इसमें प्याज़, टमाटर और मसालों को अच्छी तरह भूनने से इसका स्वाद चटपटा और मसालेदार हो जाता है। आप इसे दोपहर के खाने या डिनर में परोस सकते हैं। इसके साथ आप रोटी, पराठा, नान और पूरी भी खा सकते हैं।


अगर आपके घर में भिंडी पड़ी है और आप कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो आप ⁠मेरे बताए तरीके से इसे ट्राई कर सकते हैं।





पंजाबी भिंडी मसाला बनाने के लिए सामग्री


यह रेसिपी लगभग 2–3 लोगों के लिए है।


  • 250 ग्राम भिंडी
  • 1 बड़ा प्याज़
  • 2 मध्यम टमाटर
  • 1–2 हरी मिर्च
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 2–3 बड़े चम्मच तेल
  • ½ चम्मच जीरा
  • ½ चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • ½ चम्मच गरम मसाला
  • नमक स्वादानुसार




पंजाबी भिंडी मसाला बनाने से पहले ध्यान रखने वाली बातें


भिंडी चिपचिपी क्यों होती है?

जब भी भिंडी में नमी रह जाती है तो वो चिपचिपी हो जाती है। भिंडी चिपचिपी न हो, इसलिए आपको इसे काटने से पहले अच्छी तरह धोकर अच्छे से सुखाना जरूरी है।


भिंडी काटने से पहले क्या करना चाहिए?

भिंडी काटने से पहले उसे पानी से अच्छी तरह धोना है। फिर उसे साफ कपड़े से सुखा लेना है। इसके बाद आप भिंडी को काट सकते हैं।


पंजाबी भिंडी मसाला को चटपटा कैसे बनाएं?

पंजाबी भिंडी मसाला को चटपटा बनाने के लिए आप इसमें प्याज़, टमाटर और अपने पसंद के मसाले डालकर अच्छी तरह भूनकर बना सकते हैं।





पंजाबी भिंडी मसाला स्वादिष्ट बनाने के टिप्स


  • भिंडी को काटने से पहले उसे अच्छे से धोकर साफ कपड़े से सुखा लें।


  • भिंडी को ज्यादा देर तक पानी में न रखें।


  • प्याज़, टमाटर और मसालों को अच्छी तरह भूनें, इससे इसका स्वाद और अच्छा आता है।


  • अपने मनपसंद के मसाले स्वाद अनुसार आप डाल सकते हैं।


  • भिंडी को ज्यादा देर तक चलाएं नहीं, इससे भिंडी टूट भी सकती है। इसका ध्यान रखें।


  • अगर आपको पसंद है तो आप अंत में गरम मसाला डाल सकते हैं, इससे स्वाद अच्छा आता है।



पंजाबी भिंडी मसाला बनाने की विधि


1. भिंडी तैयार करें

सबसे पहले तो आप एक बर्तन लें, उसमें सारी भिंडी डालें। फिर उसमें इतना पानी डालें कि भिंडी डूब जाए। अब हाथ से भिंडी को अच्छी तरह धो लें और बाहर निकाल दें। फिर उसे साफ कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें। जब भिंडी सूख जाए तो एक प्लेट लें और उसमें भिंडी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। ध्यान दें, काटते समय आपको चाकू न लगे, इसके लिए आप ध्यान से और धीरे-धीरे काटें।


2. भिंडी पकाएं

भिंडी कट गई है तो उसे फ्राई करते हैं। सबसे पहले एक कड़ाई लें और उसे गैस पर रखें। अब कड़ाई में तेल डालें। तेल गरम हो जाए तो उसमें भिंडी डालें। अब भिंडी को धीमी आंच में पकाएं। जब भिंडी पक जाए तो उसे प्लेट में निकाल दीजिए।


3. मसाला तैयार करें

अब उसी कड़ाई में थोड़ा तेल डालें और उसे गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तो फिर प्याज़ और हरी मिर्च डालें और उसे धीमी आंच पर भूनें। जब प्याज़ सुनहरे रंग की होने लगे और सुगंध आने लगे तो समझ जाएं कि हमारी प्याज़ और हरी मिर्च भून गई है।

अब इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालेंगे और उसे प्याज़ और हरी मिर्च के साथ थोड़ी देर तक भूनेंगे। फिर इसमें बारीक कटे हुए टमाटर, स्वाद अनुसार नमक और अपनी पसंद के मसाले डालकर सबको अच्छी तरह भूनेंगे। जब इसमें से प्याज़, टमाटर और मसाले में से तेल छूटने लगे तो समझ जाएं कि हमारा प्याज़, टमाटर और मसाले अच्छी तरह भून गए हैं।


4. भिंडी को मसाले में मिलाएं

अब हमारे प्याज़, टमाटर और मसाले भून गए हैं तो हम इसमें प्लेट में फ्राई करके रखी हुई भिंडी डालेंगे। और मसाले के साथ भिंडी को मिला दें। भिंडी और मसाले के साथ इसे कुछ देर तक पकाएं। इससे भिंडी मसाला का स्वाद अच्छा आता है। जब अच्छी तरह पक जाए तो आप गैस बंद कर दें।


अब हमारी Punjabi Bhindi Masala Recipe in Hindi तैयार है।


FAQ



1. पंजाबी स्टाइल में भिंडी की सब्जी कैसे बनाएं?

पंजाबी स्टाइल में बनाने के लिए आप सबसे पहले भिंडी को धो लें, फिर उसे सुखा लें और काट लें। फिर तेल गर्म करके भिंडी को फ्राई करके निकाल दें। फिर उसी कड़ाई में थोड़ा तेल डालकर जीरा डालें। फिर प्याज़ और हरी मिर्च डालें। भून जाए तो अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें। फिर टमाटर डालकर सबको अच्छी तरह भूनें। जब मसाले भून जाएं तो भिंडी डालकर उसे कुछ देर तक पकाएं। इसी तरह आपकी पंजाबी स्टाइल में भिंडी की सब्जी तैयार है।


2. पंजाबी भिंडी मसाला कैसे परोसें?

पंजाबी भिंडी मसाला को आप रोटी, नान, पराठा या पूरी के साथ भी परोस सकते हैं।


3. पंजाबी भिंडी मसाला में कौन-कौन से मसाले डालते हैं?

पंजाबी भिंडी मसाले में आप लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और अपने मनपसंद के मसाले भी डाल सकते हैं।


4. क्या पंजाबी भिंडी मसाला को बिना प्याज़ के बना सकते हैं?

हाँ। पंजाबी भिंडी मसाला को बिना प्याज़ के भी बना सकते हैं। इसके लिए आप प्याज़ की जगह अपने पसंद के मसाले का उपयोग करके पंजाबी भिंडी मसाला को बिना प्याज़ के भी बना सकते हैं।


5. पंजाबी भिंडी मसाला बनाने में कितना समय लगता है?

पंजाबी भिंडी मसाला बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। सामग्री तैयार करने के बाद इसे बनाने में लगभग 35 से 40 मिनट लग सकते हैं।




निष्कर्ष


आज हमने पंजाबी भिंडी मसाला बनाने की आसान विधि जानी। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है। अगर आपके घर में भिंडी है तो आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई कर सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने