अगर आप कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो खाने में हेल्दी और स्वादिष्ट हो, तो आप Rajasthani Methi Ke Laddu Kaise Banaye इसे बना सकते हैं। आमतौर पर ये सर्दियों के मौसम में बनाए जाते हैं। क्योंकि ये शरीर को गरमाहट देते हैं और ठंड से लड़ने की ताकत देते हैं। इसे बनाने के लिए आपको घर में मिलने वाली सामग्री से आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको मेथी के दाने, गेहूं का आटा, घी जैसी चीजों की जरूरत पड़ने वाली है।
Rajasthani Methi Ke Laddu Kaise Banaye
Rajasthani Methi Ke Laddu राजस्थान के हर घर में सर्दियों के मौसम में बनने वाली मिठाई है। इनको मेथी के दाने, गेहूं का आटा और चीनी जैसी सामग्री का उपयोग करके आसानी से बना सकते हैं। और एक बात, आपको पता है कि मेथी का स्वाद थोड़ा कड़वा होता है, लेकिन आप इसे अच्छे से भूनते हैं तो स्वाद अच्छा आता है। इसे खाने से शरीर में गरमाहट आती है, जो सर्दियों के मौसम में ठंड से लड़ने की ताकत देती है। इसे बनाने के लिए आप अपने घर में पड़े मेथी के दाने को मिक्सी में पीसकर उसका पाउडर जैसा बना सकते हैं। आपको बाजार से मेथी पाउडर लाने की जरूरत भी नहीं पड़ती, अगर मेथी के दाने हों तो।
मेथी के लड्डू बनाने के लिए सामग्री
दोस्तों, आपको मेथी के लड्डू बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत पड़ने नहीं वाली। आप इसे अपने घर में मिलने वाली चीजों से आसानी से बना सकते हैं। चलिए, तो वो आसान चीजें क्या हैं।
- मेथी के दाने
- गेहूं का आटा
- घी
- चीनी
- ड्रायफ्रूट्स
- इलायची पाउडर
मेथी के लड्डू बनाने से पहले ध्यान रखने वाली बातें
आपको नीचे दी गई बातों का ध्यान रखें, इससे आपके लड्डू और भी स्वादिष्ट बनेंगे। इसलिए ध्यान दें।
- सबसे पहले तो अगर आप बाजार से मेथी का रेडीमेड पाउडर लाए हैं, तो आप इसे घी में भूनकर डायरेक्ट बना सकते हैं।
- लेकिन अगर आपके पास सिर्फ मेथी के दाने ही पड़े हैं, तो आप इसे मिक्सी में पीसकर इसका पाउडर जैसा बना सकते हैं।
- मेथी पाउडर को भून रहे हैं, लेकिन अगर इसे अच्छे से नहीं भूनेंगे तो लड्डू का स्वाद थोड़ा कड़वा लग सकता है। इसलिए आपको मेथी के पाउडर को घी में अच्छे से भूनना चाहिए।
- मेथी के पाउडर को भूनते समय अगर आप गैस की आंच फास्ट रखते हैं तो पाउडर जल सकता है। इसलिए गैस की आंच धीमी रखें और लगातार चलाते रहें।
मेथी के लड्डू स्वादिष्ट बनाने के टिप्स
मेथी के लड्डू स्वादिष्ट कैसे बनाएं
मेथी के लड्डू स्वादिष्ट बनाने के लिए आपको पहले मेथी के पाउडर को अच्छी तरह भूनना जरूरी है। इसे गैस की धीमी आंच पर भूनना है। अगर फास्ट आंच पर भूनेंगे तो मेथी का पाउडर जल भी सकता है, इसलिए धीमी आंच पर भूनें।
जब गेहूं का आटा और मेथी का पाउडर अच्छे से भून जाएं, तो इसमें चीनी और ड्रायफ्रूट्स मिलाएं। इससे मेथी का जो कड़वाहट वाला स्वाद है, वो कम होता है और स्वाद अच्छा आता है। चीनी और ड्रायफ्रूट्स डालने के बाद सबको अच्छे से मिलाएं।
अब इसका मिश्रण तैयार हो गया है, तो गैस को बंद करके कड़ाई को नीचे उतारकर मिश्रण को ठंडा होने दें। फिर लड्डू बनाने हैं। जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो हाथ से लोई तोड़कर हाथ की हथेली पर रखकर गोल-गोल घुमाकर लड्डू बनाएं। जो बाकी मिश्रण रहे, उसे भी ऐसे ही बनाकर लड्डू बना दें।
मेथी के लड्डू की कड़वाहट कैसे कम करें?
मेथी के लड्डू की कड़वाहट कम करने के लिए आप मेथी के पाउडर को घी में अच्छे से भूनें। जब मेथी का पाउडर अच्छे से भुना जाता है, तो उसकी कड़वाहट कम होती है। और साथ ही अगर आप उसमें चीनी और ड्रायफ्रूट्स डालते हो, तो इससे भी कड़वाहट कम होगी और स्वाद भी अच्छा आएगा।
मेथी के लड्डू बनाने की विधि
1. मेथी के दाने तैयार करें
सबसे पहले, अगर आपके पास रेडीमेड मेथी का पाउडर नहीं है और सिर्फ मेथी के दाने हैं, तो आप इसे मिक्सी में पीसकर इसका पाउडर जैसा बना सकते हैं।
2. आटा भूनें
सबसे पहले एक कड़ाई लें और उसे गैस पर रखें। उसमें घी डालें और घी को अच्छे से गर्म होने दें। जब घी गर्म हो जाए, तो गेहूं का आटा डालें। आटा डालते समय ध्यान रखें कि गैस धीमी हो और लगातार चलाते रहें, ताकि आटा न जले और न कड़ाई से चिपके। अब आटे को धीमी आंच पर भूनें। जब आटे से खुशबू आने लगे, तो समझ जाना कि आटा अच्छे से भुन गया है।
3. मेथी का पाउडर भूनें
अब हमारा गेहूं का आटा भून गया है, तो हम जो पीसकर रखा था, मेथी का पाउडर उसे डालेंगे और गैस की मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें।
4. चीनी और ड्रायफ्रूट्स मिलाएं
अब हमारा मेथी का पाउडर और गेहूं का आटा भून गया है, तो हम चीनी डालेंगे और ड्रायफ्रूट्स डालेंगे। इससे मेथी की कड़वाहट कम होगी और स्वाद अच्छा आएगा। चीनी और ड्रायफ्रूट्स डालने के बाद सबको अच्छी तरह मिला दें।
5. लड्डू बनाएं
सब अच्छे से मिल जाएं, तो अब लड्डू बनाने के लिए गैस को बंद करके कड़ाई को नीचे उतार दीजिए और मिश्रण को ठंडा होने दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो उसके लड्डू बनाएंगे। लेकिन उसे ठंडा होने दें, वरना जब आप मिश्रण से लोई लेते हैं तो आपके हाथ जल सकते हैं। इसलिए उसे ठंडा होने दें, फिर लड्डू बनाएं।
तो अब लड्डू बनाने हैं। अपने हाथ से मिश्रण में से लोई तोड़कर हाथ में लें और उसे हथेली पर रखकर गोल-गोल घुमाकर लड्डू बनाएं। पहले हमने जो लोई ली थी, उसी तरह मिश्रण से तोड़कर सारे लड्डू बना दें।
अगर आपको घर पर दूसरी मिठाई बनाना पसंद है, तो आप दूध से गाजर का हलवा भी बना सकते हैं।
FAQ Questions
1.मेथी के लड्डू घर पर कैसे बनाएं
मेथी के लड्डू घर पर बनाने के लिए हमको सबसे पहले मेथी के दाने को मिक्सी में पीसकर पाउडर बनाना है। गेहूं के आटे को घी में भूनकर, फिर आटा अच्छे से भून जाए तो उसमें मेथी का पाउडर ऐड करके अच्छी तरह भूनें। गेहूं और मेथी का पाउडर अच्छे से भून जाए तो उसमें चीनी और ड्रायफ्रूट्स डालकर सबको अच्छे से मिला लें। फिर मिश्रण को गैस से नीचे उतारकर उसे ठंडा होने दें। बाद में जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो उसमें से लोई तोड़कर हाथ की हथेली पर रखकर उसे गोल-गोल घुमाकर लड्डू बनाएं। इसी तरह बचे हुए मिश्रण से भी ऐसे ही लड्डू बना लें।
2.मेथी के लड्डू में क्या-क्या डालते हैं?
मेथी के लड्डू में आप मेथी के दाने को पीसकर उसका पाउडर, गेहूं का आटा, चीनी, ड्रायफ्रूट्स और इलायची पाउडर जैसी सामग्री डाल सकते हैं।
3. मेथी के लड्डू कितने दिन खाने चाहिए?
मेथी के लड्डू को आप साधारण तौर पर 1 से 2 महीने (40 से 50 दिन) तक खा सकते हैं।
4.मेथी के लड्डू खाते समय क्या परहेज करना चाहिए?
मेथी के लड्डू खाने के बाद आपको खट्टी चीजें नहीं खानी चाहिए, जैसे कि इमली, दही, नींबू और खट्टा अचार जैसी चीजें नहीं खानी चाहिए, क्योंकि इससे आपका पेट बिगड़ सकता है और रिएक्शन भी आ सकता है। इसलिए ध्यान रखें।
निष्कर्ष
अब आपको Rajasthani Methi Ke Laddu Kaise Banaye बनाने का तरीका पता चल गया होगा। इसे बनाने के लिए आपको मेथी के दाने, गेहूं का आटा, घी, चीनी, ड्रायफ्रूट्स और इलायची पाउडर जैसी सामग्री की जरूरत पड़ती है। मेथी और आटे को अच्छे से भूनकर, चीनी और ड्रायफ्रूट्स मिलाकर आप घर पर स्वादिष्ट मेथी के लड्डू बना सकते हैं।
