Poha Bina Pyaz Ke Kaise Banaye? आसान और स्वादिष्ट रेसिपी

 Poha Bina Pyaz Ke Kaise Banaye? आसान और स्वादिष्ट रेसिपी :


अगर आप सुबह उठकर कुछ जल्दी बनाना चाहते हैं, तो आप पोहा की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। और अगर आपके पास प्याज़ नहीं है, तो आप बिना प्याज़ के भी पोहा बना सकते हैं। आपको तो पता ही होगा कि पोहा भारत में पसंद किए जाने वाले नाश्तों में से एक है और इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं।


तो आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि poha bina pyaz ke kaise banaye, पोहा को स्वादिष्ट बनाने के टिप्स और बिना प्याज़ के पोहा आसानी से कैसे बनाएं।


poha bina pyaz ke kaise banaye



पोहा बिना प्याज़ के बनाने के लिए सामग्री


 बिना प्याज़ के पोहा बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं आप अपने घर में मिलने वाली आसन चीजों से बना सकते हो तो चलिए क्या क्या है देखते है।


  • 2 कप पोहा
  • 1 छोटा आलू, बारीक कटा हुआ
  • 2 चम्मच मूंगफली
  •  1–2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच राई
  • 7–10 करी पत्ते
  • - 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1–2 बड़े चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • थोड़ा सा हरा धनिया
  • स्वादानुसार नमक




poha bina pyaz ke kaise banaye?


अब हमारी सारी सामग्री तैयार हो गई है, तो हम जानते हैं कि बिना प्याज़ के पोहा कैसे बनाते हैं। स्वादिष्ट और सुंदर पोहा बनाने के लिए चलिए शुरू करते हैं। आप तैयार हैं?


1. पोहा तैयार करें


सबसे पहले आप पोहे को एक छलनी में डालकर उसमें पानी डालकर अच्छे से धो लें। आपको इसे ज्यादा देर तक नहीं रखना है, बस कुछ मिनट तक ही रखना है, ताकि पोहे में रहा अतिरिक्त पानी निकल जाए।


2. तड़का तैयार करें


अब कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद उसमें सबसे पहले राई और जीरा डालें। जब राई चटकने लगे, तो उसमें करी पत्ते और बारीक कटे हुए हरी मिर्च डालकर थोड़ी देर तक भूनें।


3. आलू और मूंगफली डालें


जब हरी मिर्च अच्छे से भुन जाए, तो उसमें बारीक कटे हुए आलू डालकर थोड़ी देर पकाएं। जब आलू नरम होने लगे, तो उसमें मूंगफली डालकर हल्का-हल्का भून लें।


4. पोहा डालें


आलू और मूंगफली अच्छे से भुनने के बाद उसमें हल्दी और स्वादानुसार नमक डालें। अब जो हमने पोहा तैयार करके रखे हैं, उसको कड़ाही में डालें। अब सभी चीजों को अच्छे से हल्के हाथ से मिलाएं।


5. पोहा पकाएं


अब पोहे को पकने के लिए धीमी आंच पर 2–3 मिनट तक अच्छे से पकाएं। इसे ज्यादा देर तक मत पकाना, वरना पोहा चिपचिपा हो सकता है।


6. नींबू और धनिया डालें


पोहा धीमी आंच पर पकने के बाद गैस बंद कर दें। पोहे में नींबू निचोड़ें और हरा धनिया डालें। फिर सभी चीजों को अच्छी तरह हाथ से मिला दें।


तो आपका बिना प्याज़ का पोहा तैयार है। इस पोहे को अब अपने परिवार के साथ सर्व करके खाएं।



Red more : Massala poha recipe


पोहा को स्वादिष्ट बनाने के टिप्स


अगर आप पोहा को स्वादिष्ट बनाना चाहते हो, तो मैंने बताई गई इन चीजों का आप ध्यान रखें।


  •  पोहे को ज्यादा देर तक पानी में न रखें। क्योंकि पानी में ज्यादा रहने से पोहा चिपचिपा हो सकता है।


  •  पोहे को जब आप पकाएं, तो उसे धीमी आंच पर ही पकाएं।


  • नींबू का रस आप गैस बंद करके डालें।


  •  अगर आप अपनी पसंद की सब्जी पोहे में डाल सकते हैं, जैसे कि मटर, गाजर या दूसरी सब्जी भी डाल सकते हो।




पोहा बनाते समय किन बातों का ध्यान रखें?


पोहा बनाते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि पोहा स्वादिष्ट बने और चिपचिपा न हो।



  • पोहा बनाते समय आंच बहुत तेज न रखें।

  • पोहे को पानी में ज्यादा देर तक न रखें।

  • पोहे को ज्यादा देर तक न पकाएं।

  • पोहा मिलाते समय उसे ज्यादा जोर से न चलाएं, वरना पोहा टूट सकता है।

  • स्वाद के अनुसार नमक और नींबू का रस कम या ज्यादा कर सकते हैं।




पोहा से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)


.क्या बिना प्याज़ के पोहा बनाया जा सकता है?

हाँ। बिना प्याज़ का स्वादिष्ट पोहा आसानी से बना सकते हो। और उसमें अपनी मनपसंद की सब्जी भी डालकर बना सकते हो।


.पोहा में कौन-कौन सी सब्जियां डाल सकते हैं?

आप अपनी पसंद के अनुसार पोहा में गाजर, मटर, आलू और दूसरी भी सब्जियां डाल सकते हैं।


.पोहा चिपचिपा क्यों हो जाता है?

पोहा ज्यादा देर तक पानी में रहने या ज्यादा देर पकने से चिपचिपा हो सकता है। इसलिए पोहा को ज्यादा पानी में न रखें और पोहे को गैस की धीमी आंच पर ही पकाएं।


 .पोहा बनाने में कितना समय लगता है?

सभी सामग्री तैयार होने के बाद पोहा बनाने में आमतौर पर 8–15 मिनट लग सकते हैं। समय आपके बनाने के तरीके और सामग्री के अनुसार थोड़ा अलग भी हो सकता है।


अगर आप नाश्ते में पोहा के अलावा कुछ और बनाना चाहते हैं, तो हमारी [Suji Ka Upma Bina Pyaz Ke] रेसिपी भी देख सकते हैं। इसे भी आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।



निष्कर्ष


आज हमने इस लेख में जाना कि बिना प्याज़ के पोहा कैसे बनाया जाता है। इसे अपने किचन में कुछ सामग्री से बनाया जा सकता है और घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गर्मियों में हेल्दी रहने का राज: आपकी थाली में जरूर होने चाहिए ये 7 फूड्स

Masala Poha Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और झटपट मसाला पोहा | poha recipe in Hindi

खांडवी (khandvi recipe in Hindi) recipe of khandvi in hindi / how to make khandvi