WhatsApp का Backup कैसे लें? Google Drive में Chat Backup करने का आसान तरीका
WhatsApp का Backup कैसे लें? Google Drive में Chat Backup करने का आसान तरीका
क्या आपके WhatsApp में बहुत सारी chats, photos और videos हैं? अगर हां, तो ऐसे में आपको WhatsApp का backup जरूर लेना चाहिए। क्योंकि अगर WhatsApp गलती से delete हो जाए, आपका फोन खराब हो जाए या आप नया फोन इस्तेमाल करने लगें, तो backup की मदद से आपकी पुरानी chats वापस मिल सकती हैं।
तो दोस्तों, मैं आपको बता दूं कि आज इस article में हम WhatsApp का backup लेने का आसान तरीका जानेंगे। साथ ही Google Account में backup कैसे रखें और WhatsApp में backup को restore कैसे करें, यह भी जानेंगे।
WhatsApp का Backup क्यों लेना चाहिए?
वैसे आपको पता है कि WhatsApp में हमारी जरूरी photos, chats और videos होती हैं। अगर किसी वजह से WhatsApp का data delete हो जाए, आपकी chats की history clear हो जाए या आपका फोन खराब हो जाए और आप नया फोन इस्तेमाल करने लगें, तो अगर आपने पहले से backup नहीं लिया होगा तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अगर आपने backup लिया हुआ है, तो आप अपनी पुरानी chats को वापस ला सकते हैं।
WhatsApp का Backup कैसे लें?
Step 1: WhatsApp खोलें
सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp खोलें।
Step 2: Settings में जाएं
अब right side में दिख रहे तीन डॉट पर टैप करके Settings वाले option पर क्लिक करके Settings में जाएं।
Step 3: Chats पर जाएं
Settings में जाने के बाद Chats वाले option पर क्लिक करें।
Step 4: Chat Backup पर जाएं
Chats में जाने के बाद अब Chat Backup वाले option पर क्लिक करें।
Step 5: Google Account चुनें
अब आप जिस Google Account में अपना backup रखना चाहते हैं, उसे select करें।
Step 6: Backup पर tap करें
अब Backup वाले option पर tap करें। इसके बाद WhatsApp आपके chats और चुने गए दूसरे data का backup बनाना शुरू कर देगा। Backup पूरा होने तक internet connection सही रखें।
WhatsApp का Automatic Backup कैसे चालू करें?
अगर आप हर बार manually backup नहीं लेना चाहते हैं, तो आप WhatsApp की Chat Backup Settings में जाकर Automatic Backup वाले option का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यहां आप अपनी जरूरत के हिसाब से backup की frequency चुन सकते हैं। इससे WhatsApp का backup नियमित रूप से रखने में मदद मिल सकती है।
WhatsApp Backup Restore कैसे करें?
अगर आपने पहले से ही WhatsApp का backup लिया हुआ है और आप नए फोन में WhatsApp चला रहे हैं, तो ऐसे में WhatsApp Backup Restore किया जा सकता है।
इसके लिए आप नए फोन में WhatsApp install करके अपने पुराने phone number से verify करें। इसके बाद जिस Google Account में आपका backup है, उसी Google Account का इस्तेमाल करें।
अगर WhatsApp को backup मिल जाता है, तो आपको Restore का option दिखाई दे सकता है। वहां से backup restore करने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
WhatsApp Backup नहीं हो रहा है तो क्या करें?
अगर आपका WhatsApp Backup नहीं बन रहा है, तो नीचे बताई गई चीजें चेक कर सकते हैं।
अपने मोबाइल का Internet connection चेक करें।
फोन में पर्याप्त storage उपलब्ध है या नहीं, यह देखें।
सही Google Account चुना है या नहीं, चेक करें।
Google Account में पर्याप्त storage उपलब्ध है या नहीं, देखें।
WhatsApp का latest version इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं, यह चेक करें।
ऊपर बताई गई चीजें चेक करने के बाद आप दोबारा backup लेने की कोशिश कर सकते हैं।
FAQ Questions :
1. WhatsApp का Backup कैसे लें?
WhatsApp की setting , chats , chats bacup में
जाकर bacup ले सकते हों ।
2. WhatsApp का backup Google Account में कैसे रखें?
आप chats bacup setting में google account
चुनकर bacup ऑप्शन का उपयोग कर सकते हों।
3. WhatsApp का Automatic Backup कैसे चालू करें?
आप whatsapp की chats bacup setting में जाकर
Automatic bacup की frequency सेट कर सकते हो।
4. WhatsApp Backup नहीं हो रहा है तो क्या करें?
अगर आपका WhatsApp Backup नहीं बन रहा है, तो
अपने मोबाइल का Internet connection चेक करें।
फोन में पर्याप्त storage उपलब्ध है या नहीं, यह देखें।
सही Google Account चुना है या नहीं, चेक करें।
Google Account में पर्याप्त storage उपलब्ध है या नहीं, देखें।
Conclusion :
WhatsApp का backup लेना काफी आसान है। अगर आपके WhatsApp में जरूरी chats, photos या दूसरे important data हैं तो समय-समय पर backup रखना फायदेमंद हो सकता है। ऊपर बताए गए steps की मदद से आप अपने WhatsApp backup की settings आसानी से check कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर backup या restore कर सकते हैं।








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें