Moong Dal Fry Recipe in Hindi: घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मूंग दाल फ्राई
Moong Dal Fry Recipe in Hindi अगर आप घर पर स्वादिष्ट मूंग दाल फ्राई बनाना चाहते हैं, तो यह Moong Dal Fry Recipe in Hindi आपके लिए है। मूंग दाल खाने में स्वादिष्ट और सेहतमंद होती है। यह दाल प्रोटीन से भरपूर और खाने में हल्की होती है। आप इसे उबले हुए चावल के साथ भी खा सकते हैं। साथ ही रोटी, पापड़ या चपाती के साथ भी इसका मजा लिया जा सकता है। मुझे तो उबले हुए चावल के साथ मूंग दाल फ्राई अच्छी लगती है। वैसे तो मूंग दाल को नॉर्मल तड़के के साथ भी बनाया जाता है और इसे हर भारतीय बड़े चाव से खाता है। लेकिन आज हम नॉर्मल दाल नहीं बनाएंगे। आज हम प्याज़ और टमाटर को तेल में अच्छी तरह भूनकर मूंग दाल फ्राई बनाएंगे। मूंग दाल बारे में वैसे तो मूंग दाल मूंग से ही बनती है। मूंग को फाड़कर दो टुकड़े किए जाते हैं और उसके छिलके उतारकर धुली हुई मूंग दाल तैयार की जाती है। इसका रंग आमतौर पर पीला होता है, खासकर जब आप धुली हुई दाल का उपयोग करते हैं।मूंग दाल आसानी से मिल जाती है, क्योंकि यह भारतीय घरों में रोजमर्रा के खाने में इस्तेमाल होने वाली दालों में से एक है। यह खाने में हल्की, स्वादिष्ट और पौष्टिक...